India Pakistan Tension: पाक की नापाक साजिश! भारत सरकार के एक्शन से दहशत में पाकिस्तान, पड़ोसी मुल्क की खुली पोल
India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने सामने है। दोनों देशों ने एक दूसरे के राजनयिक को तलब किया है। जिससे टेंशन बढ़ गई है। बीएसएफ द्वारा कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी व्यक्ति को मौत के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से तिलमिला उठा है।
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का कहना था कि ये दोनों पंजाब के तरनतारन ज़िले में इंटरनेशनल बॉर्डर के ज़रिए घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। यह नया नहीं है समय-समय पर पाकिस्तान की तरफसे आतंकी घुसपैठ की कोशिश करते आ रहे है। इस घटना के बाद एक बार फिर पाक की नापाक साजिश का खुलासा हो गया है। चलिए आपको बताते है क्या है पूरा मामला?
पाक की नापाक साजिश उजागर
पंजाब के इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक बार फिर तनातनी बढ़ गई थी। बीते 2 अक्तूबर को तरनतारन और फिरोजपुर सेक्टर के पास संदिग्ध गतिविधिया देखी गई थी। दरअसल 2 पाकिस्तानी व्यक्ति चट्टनवाला इलाके की तरफ से भारत की ओर आ रहे थे। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने कई बार चेतावनी दी और रूकने को कहा लेकिन वह लगातार भारत की सीमा की तरफ बढ़ रहे थे।
जवानों ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत मार गिराया। इस घटना के बाद पाक सरकार तिलमिला उठी और भारत के उच्चायोग को तलब कर दिया। अब भारत सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है।
भारत सरकार का बड़ा एक्शन
सीमा पर बढ़ी टेंशन के बीच विदेश मंत्रालय ने आज पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी'अफेयर्स को तलब किया ताकि पाकिस्तान से सीमा पार अवैध घुसपैठ को लगातार बढ़ावा दिए जाने पर भारत अपना कड़ा विरोध दर्ज करा सके। बॉर्डर पार से लगातार ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी होती रहती है।
लेकिन बीते कुछ महीनों में बीएसएफ की लगातार निगरानी से इसमें काफी हद तक कमी देखी गई थी। लेकिन एक बार घुसपैठ की गतिविधि लगातार बढ़ रही है जिससे भारत सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर पड़ोसी कुछ भी हिमाकत करता है तो उस बड़ा नुकसान झेलने को मिल सकता है।
दोनों देशों के बीच बढ़ी टेंशन
सीमा पर दोनों देशों के बीच एक बार फिर टेंशन बढ़ती नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ सिंधु जल संधि को लेकर भी लगातार बयानबाजी जारी है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या आने वाले दिनों में तनातनी बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि पीओके में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। जिसकी वजह से पाक नए पैतरे आजमा रहा है कि कैसे दुनिया का ध्यान भटकाया जाए। हालांकि भारत ने कमर कस ली है और किसी प्रकार के जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है।