India-Pakistan Tension: एलओसी पर भीषण गोलीबारी से मचा हड़कंप! क्या दोनों देशों के बीच छिड़ने वाली है महाजंग?
India-Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सतर्क सैनिकों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि जिले के सावजियन सेक्टर में LoC के पास तड़के कुछ संदिग्ध हलचल देखी गई।
जिसके बाद सतर्क सेना के जवानों ने गोलीबारी की। इसके चलते इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। यह हलचल कनारी इलाके में देखी गई थी, जिसके बाद सैनिकों ने छोटे हथियारों से करीब दो दर्जन राउंड गोलियां चलाईं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।
एक्शन में दिखी भारतीय सेना
भारतीय सेना एलओसी पर पूरी तरह से एक्टिव हो गई है, क्योंकि घुसपैठ की किसी भी संभावित कोशिश की जांच करने के लिए, सुबह होते ही एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
सावजियन सेक्टर को हमेशा से ही नियंत्रण रेखा (LoC) के पार से घुसपैठ के लिए एक संवेदनशील रास्ता माना जाता रहा है, जिसके चलते यहां सुरक्षा बल हमेशा हाई अलर्ट पर रहते हैं।
सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना से पहले, पुंछ जिले के सावजियन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास कई सुरक्षा ऑपरेशन चलाए जा चुके हैं, संदिग्ध ठिकानों का भंडाफोड़ किया गया है और कई गैर-लड़ाकू हादसे भी हुए हैं।
मंडी तहसील में घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ी इलाकों की मौजूदगी के कारण, इस क्षेत्र पर अक्सर एक पारंपरिक घुसपैठ मार्ग के रूप में नज़र रखी जाती है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध छिड़ने जा रही है?
क्या भारत-पाकिस्तान के बीच शुरू होगा महायुद्ध?
13 अक्टूबर को, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की एक संयुक्त टीम ने सुथारबन इलाके में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। सुरक्षा बलों ने वहां से एक AK-47 राइफल, एक मैगजीन, छह ग्रेनेड, 30 राउंड कारतूस और खाने-पीने का सामान बरामद किया।
जिसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे है कि पड़ोसी मुल्क भारत के खिलाफ कोई बड़ी साजिश रच रहा है? अब सवाल यह भी है कि क्या दोनों देशों के बीच महायुद्ध शुरू हो सकता है? बता दें कि कंगाल मुल्क लगातार भारत को गीदड़भभकी दे रहा है। हालांकि भारत ने साफ कहा है कि एक गलती और उसके नतीजे बेहद भयावह हो सकते है।
यह भी पढ़े - Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट के बीच बढ़ सकते है पेट्रोल-डीजल के दाम! केंद्रीय मंत्री के बयान से सनसनी