India-Nepal Relations: भारत-नेपाल के बीच शुरू हुआ नया अध्याय! बालेन शाह के बयान से चीन की बढ़ेगी टेंशन, पढ़े पूरी रिपोर्ट
India-Nepal Relations: भारत और नेपाल के रिश्तों में एक बार फिर नई गर्मजोशी देखने को मिल रही है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे ने दक्षिण एशिया की कूटनीति में हलचल बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात से दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
खास बात यह है कि नेपाल की राजनीति में बदलाव के बाद बालेन शाह का यह पहला आधिकारिक द्विपक्षीय भारत दौरा है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें इस मुलाकात पर टिकी हैं। भारत और नेपाल की बढ़ती नजदीकियों के बीच चीन की रणनीतिक भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हो सकती हैं।
पीएम मोदी को लेकर क्या बोले बालेन शाह?
अपने संबोधन के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा, “इस उदार निमंत्रण और गर्मजोशी से भरे आतिथ्य के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आपसी सम्मान, अटूट विश्वास और निरंतर सद्भावना नेपाल-भारत संबंधों का आधार हैं। हमारे दोनों देशों के लोग ही इस अनूठे बंधन के केंद्र में हैं। नेपाल और भारत के बीच के संबंध हिमालय की तरह अडिग और महासागर की तरह विशाल हैं।
हमारी यह घनिष्ठता इतनी गहरी है कि इसे शब्दों में पूरी तरह बयां करना मुश्किल है। एक भरोसेमंद और विश्वसनीय पड़ोसी के रूप में, भारत प्राकृतिक आपदाओं और कठिन समय में हमेशा सबसे पहले मदद के लिए आगे आया है। इसके लिए, मैं भारत सरकार और यहाँ की जनता का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ।” गौरतलब है कि चीन और नेपाल ी दोस्ती में इजाफा हुआ था, लेकिन बालेन शाह का भारत दौरा, कई मायने में पीएम मोदी की एक बड़ी कूटनीति जीत मानी जा रही है।
बालेन शाह को लेकर क्या बोले पीएम मोदी
नेपाली प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के साथ एक संयुक्त प्रेस बयान के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम नेपाल में एक स्टार्टअप इनक्यूबेटर, एक इनोवेशन हब और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) का एक ऑफशोर कैंपस स्थापित करेंगे। हम नेपाली छात्रों के लिए भारत में कानून और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छात्रवृत्ति के अवसरों का विस्तार करेंगे। खाद्य प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन को बढ़ावा देने के लिए, हम नेपाल में एक एग्रो-इंडस्ट्रियल पार्क (कृषि-औद्योगिक पार्क) विकसित करने में भी मदद करेंगे।"
नेपाल की नदियों में स्वच्छ ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं। भारत का विशाल ऊर्जा बाजार इन संभावनाओं को नेपाल की आर्थिक समृद्धि के एक मजबूत आधार में बदल सकता है। आज 'लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना' की आधारशिला रखना, और साथ ही 'अरुण-3 परियोजना' को समय पर पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता, इसी विजन का हिस्सा है।
यह भी पढ़े - Crude Oil: कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल -डीजल के दामों में आएगी गिरावट! जानें सबकुछ