टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

Delhi to Nepal महज 8 घंटे में तय होगा सफर, इसी वर्ष 80 K.M का हाईवे होगा तैयार

MADHVI TANWAR · 17 नवम्बर 2026
Delhi to Nepal महज 8 घंटे में तय होगा सफर

india nepal highway: देश में इस समय कई बड़े प्रोजेक्टस पूरे हो चुके हैं। भारत और नेपाल 2 ऐसे देश जहां व्यापार के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधाओं के लिए लोग आना जाना करते हैं। दोनों देशों की सीमाएं एक-दूसरे के साथ इतनी ज्यादा जुड़ी है। मानों यहां आना जाना देश के अंदर एक राज्य से दूसरे राज्य की तरह हो। ऐसे में अब इस कनेक्टिविटी को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए भारत सरकार ने नेपाल बॉर्डर के पास सड़कों का इन्फ्रास्ट्रक्टर इतना ज्यादा बेहतरीन बना दिया है।

जिससे लोगों को सड़क सुविधा में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। ऐसे में अब गोरखपुर से सोनौली बॉर्डर तक 80 किमी का 4 लेन हाईवे बनाने का काम तकरीबन पूरा हो गया है। इस हाईवे के बनने से दिल्ली से उत्तर प्रदेश होते हुए सीधे नेपाल जाने में महज 8 घंटे का समय लगेगा।

गोरखपुर से सोनौली बॉर्डर तक एक 4 लेन का हाईवे तैयार

वर्तमान समय की बात की जाए तो हाल फिलहाल में दिल्ली से नेपाल जाने का विकल्प फ्लाईट है। जिसके जरिए लोग पहले काठमांडू पहुंचते हैं। वहीं दूसरा विकल्प है ट्रेन, जो यूपी के बहराइच या गोरखपुर जिले से नेपाल में दाखिल होती है। ऐसे में केंद्र सरकार अब सड़क मार्ग को मजबूत बनाने का काम कर रही थी। नेपाल सीमा के पास की सड़के उतनी ज्यादा बेहतर नहीं है।

इसी समस्या को हल करने के लिए गोरखपुर से सोनौली बॉर्डर तक एक 4 लेन का हाईवे तैयार किया जा रहा है। जिसका 89 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। भारत सरकार द्वारा इसी वर्ष इस हाईवे के काम को पूरा कर दिया जाएगा। जिसके बाद दिल्ली से नेपाल जाना अब दूर नहीं होगा। दिल्ली से यमुना और आगरा एक्सप्रेसवे से लखनऊ और फिर पूर्वांचल ई-वे से गोरखपुर पहुंचेंगे। जहां से महज 1 से डेढ़ घंटे में सोनौली बॉर्डर पहुंचकर कुछ ही घंटों में नेपाल पहुंच जाएंगे।

1,450 करोड़ रुपये हुए खर्च

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस् कर इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी साझा की गई। जिसमें भारत को नेपाल से जोड़ने वाला सोनौली-जंगल कौड़िया सेक्शन का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के साथ किया जा रहा है। 80 किमी की यह सड़क 80 प्रतिशत पूरी हो गई है।

इस प्रोजेक्ट के लागत की बात की जाए तो इसे बनाने में कुल 1,450 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस सड़क के पूरा होने के बाद दोनों देशों के बीच आवाजाही और कारोबारी गतिविधियों और स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हो पाएगी। इससे पर्यटन और उद्योग दोनों ही क्षेत्रों को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा।

इस रास्ते से कितना समय बचेगा

वर्तमान समय में नेपाल जाने के लिए पहले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर फिर सोनौली बॉर्डर के रास्ते नेपाल में दाखिल होते थे। इस दौरान 3 से 4 घंटे का समय लगता है। लेकिन अब 120 किमी के सफर में सोनौली-कौड़िया जंगल हाईवे पूरा होने के बाद रास्ता महज 80 किलोमीटर का रह जाएगा और इस दूरी को तय करने में डेढ़ घंटे से भी कम का समय लगेगा। यह रास्ता 4 लेन चौड़ा है। जिसपर भारी वाहनों की आवाजाही भी बेहतरीन तरीके से संभव है। दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात के लिए ट्रकों की आवाजाही में अब आसानी हो जाएगी।

68 किमी की सर्विस रोड भी बनेगी

एनएचएआई ने हाईवे को लेकर जानकारी देते हु्ए कहा कि रेलवे ओवरब्रिज और 2 फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। 105 जगहों पर चढ़ने-उतरने के लिए कनेक्टिविटी बनाने की योजना तैयार की जा रही है। 24 अंडरपास के जरिए राह को आसान बनाया गया है। इस हाईवे से 68 कि.मी लंबा सर्विस रोड भी तैयार किया गया है। फ्लाईओवर और अंडर पास को 6 लेन का बनाया गया है।

जिससे यहां वाहनों के गुजरने में परेशानी न हो। सड़क की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इस पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी बनाया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी कॉल बॉक्स, रियल टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग सहित साइनबोर्ड भी लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: 'मैंने गर्लफ्रेंड से कहा कि, सोनिया गांधी की किताब की लॉन्चिंग में आखिर क्यों वायरल हुए राहुल गांधी?