टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

India-Japan Ties: जापान-भारत की नई चाल से चालाक चीन का काम तमाम! मिसाइलों का जखीरा देख कांप उठेगा ड्रैगन, जानें पूरी कहानी

Anurag Kumar Tripathi · 28 अक्टूबर 2026
India-Japan Ties

India-Japan Ties: चालाक चीन के नाक में दम करने के लिए भारत-जापान ने एक ऐसा प्लान बनाया है, जिससे ड्रैगन की हालत पतली हो जाएगी। दरअसल भारत की जमीन पर जापान एक ऐसी मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है, जिससे पाक, चीन जैसे पड़ोसी मुल्क के होश उड़ने वाले है।

जानकारी के मुताबिक जापान के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वह भारत की धरती पर शक्तिशाली मिसाइलों और ड्रोन को टेस्ट करने की योजना बना रहा है। चलिए आपको बताते है इससे भारत को कैसे फायदा हो सकता है?

भारत-जापान की नई चाल से चीन हो जाएगा पस्त!

भारत का जिगरी दोस्त जापान, भारत की धरती पर घातक मिसाइलों का परीक्षण करने जा रहा है जो कहीं ना कहीं चीन की टेंशन बढ़ा सकता है। जानकारी के मुताबिक मिसाइल लॉन्च की संभावना को तलाशने के लिए जापान की सरकार ने अपने अधिकारियों को भारत जमीन तरसाने के लिए भेजा है। सबसे अच्छी बात है कि जापान जैसी जगह चाहता है वह भारत के कई राज्यों में मौजूद है।

जापान के साथ दिक्कत ये है कि वो एक छोटा और ज्यादा घनी आबादी वाला देश है और उसके पास पर्याप्त जमीन नहीं है जहां से वो लंबी दूरी की मिसाइलों और हमलावर ड्रोन का टेस्ट कर सके।

यानि आने वाले समय में जापान अपने घातक हथियारों का परीक्षण भारत में करेगा। चूंकि हाल ही में जापान और भारत की दोस्ती ने एक नया अध्याय रचा था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि ऐसी मिसाइलें जापान भारत को भविष्य में दे सकता है। 

जापान ने क्यों चुनी भारत की जमीन?

यह कहना गलत नहीं होगा भारत और जापान का एक ही दुश्मन है, उसका नाम है चीन, गौरतलब है हाल ही भी जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची भारत पहुंची है। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें छोटी बहन कहकर पुकारा था।

यह प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका पहला भारत दौरा था। इस यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन (Annual Summit) में भाग लिया और व्यापार, निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर और एआई (AI) जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। अब दोनों देशों के बीच मिसाइल को लेकर चर्चाएं शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि यह भारत के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकता है।

यह भी पढ़े - 'इसे 51वां राज्य बना..' वेनेजुएला को लेकर Donald Trump ने कर दिया बड़ा ऐलान, जानें सबकुछ