टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

भारत-जापान रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! टोक्यो पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, 2+2 पर होगी अहम वार्ता

Ajit Kumar Singh · 18 नवम्बर 2026
S Jaishanka
टोक्यो: विदेश मंत्री (EAM) डॉ. एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार, 18 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। वह यहां चौथी भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता और 19वीं विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों में भारत और जापान के बीच रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, तकनीक और रणनीतिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी बातचीत होगी।

जयशंकर 19वीं भारत-जापान विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता में लेंगे हिस्सा 

अपने इस दौरे के दौरान, एस.जयशंकर 19वीं भारत-जापान विदेश मंत्रियों की रणनीतिक बातचीत में भाग लेंगे। जबकि राजनाथ सिंह अपने जापानी समकक्ष शिंजिरो कोइज़ुमी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।इनेक वहां पहुंचने पर, जयशंकर का जापान में भारत की राजदूत नगमा मलिक और टोक्यो में भारतीय दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन (DCM) मधु सूदन ने स्वागत किया। इस दौरे को लेकर अपने प्लान शेयर करते हुए, रक्षा मंत्री ने कहा कि, इस दौरे के दौरान, हम अपने रक्षा और सुरक्षा सहयोग में लगातार हो रही तरक्की का समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता में सहयोग को गहरा करने के नए रास्ते तलाशेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अच्छी बातचीत की उम्मीद करता हूँ जो हमारे दोनों देशों के बीच पक्की दोस्ती को और मज़बूत करेगी।

जयशंकर जापान के विदेश मंत्री के साथ टोक्यो में 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता करेंगे

इस संदर्भ में जापान में भारतीय दूतावास ने कहा कि भारत की तरफ से, राजनाथ सिंह और EAM एस जयशंकर, कोइज़ुमी और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी के साथ टोक्यो में 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत करेंगे। जबकि रक्षा मंत्रालय (MoD) के मुताबिक, बातीचीत के दौरान, दोनों देश अपनी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी की पूरी तरह समीकरण करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्रीय और  वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही एक फ्री, ओपन, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक के लिए अपने संयुक्त इरादे को दोहराएंगे।  ये भी पढ़ें-'दुनिया का पहला AI बुक स्कैम'! तमिलनाडु में 523 नकली किताबें जब्त