टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

India Indonesia Military Exercise देख कांप उठेंगे दुश्मन देश, 'गरुड़ शक्ति' अभ्यास शुरू!

Anurag Kumar Tripathi · 29 अक्टूबर 2026
India Indonesia Military Exercise

India Indonesia Military Exercise: भारत और इंडोनेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'गरुड़ शक्ति' शुरू हो गया है। इस अभ्यास में दोनों देशों के स्पेशल फोर्सेज के जवान जंगलों में विशेष अभियान चलाने, कठिन परिस्थितियों में काम करने और आपसी तालमेल बेहतर बनाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

भारत के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, अभ्यास का 11वां संस्करण 27 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक इंडोनेशिया के बन्युवांगी में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज) और इंडोनेशिया की स्पेशल फोर्सेज हिस्सा ले रही हैं।

क्या है 'गरुड़ शक्ति' सैन्य अभ्यास?

गरुड़ शक्ति भारत और इंडोनेशिया के बीच आयोजित होने वाला संयुक्त विशेष बलों का सैन्य अभ्यास है। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के कमांडो को एक-दूसरे की कार्यप्रणाली समझने और संयुक्त अभियानों में बेहतर तालमेल स्थापित करने का अवसर देना है।

इस अभ्यास में केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि रणनीतिक योजना, सटीक निशानेबाजी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में अभियान चलाने की क्षमता पर भी जोर दिया जाता है।

सैनिकों को दिए जाएंगे चुनौतीपूर्ण सैन्य प्रशिक्षण

गरुड़ शक्ति अभ्यास में सैनिकों को कई तरह के चुनौतीपूर्ण सैन्य प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इनमें प्रमुख हैं - 

जंगल में विशेष अभियान: घने जंगलों और चुनौतीपूर्ण इलाकों में सामरिक गतिविधियों का अभ्यास।

कॉम्बैट मार्क्समैनशिप: कठिन परिस्थितियों में सटीक निशाना लगाने की ट्रेनिंग।

एयर असॉल्ट ट्रेनिंग: हवाई माध्यम से सैनिकों की तैनाती और अभियान संबंधी अभ्यास।

पर्वतीय प्रशिक्षण: दुर्गम और ऊंचाई वाले इलाकों में काम करने की क्षमता विकसित करना।

बाधाओं को पार करना: मुश्किल रास्तों और अवरोधों के बीच आगे बढ़ने का अभ्यास।

संयुक्त अभियान: दोनों देशों के सैनिकों के बीच समन्वय और संचार को बेहतर बनाना।

गरुड़ शक्ति का मुख्य उद्देश्य किसी विशेष देश को निशाना बनाना नहीं, बल्कि भारत और इंडोनेशिया के विशेष बलों की क्षमता तथा आपसी तालमेल को बेहतर बनाना है।

यह भी पढ़े - Pakistan में हिंदुओं की दर्दनाक हकीकत! 14 प्रतिशत से घटकर मात्र 1.5 प्रतिशत बची आबादी, वजह जान दहल उठेगा कलेजा