Hindu Muslim Population: 2070 तक भारत की आबादी में होगा बड़ा उलटफेर! हिंदू-मुस्लिम जनसंख्या के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
Hindu Muslim Population: अनुमान है कि 2035 तक मुसलमान दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समूह के रूप में ईसाइयों को पीछे छोड़ देंगे। साथ ही, 2070 तक भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हिंदू आबादी की हिस्सेदारी मौजूदा 79.4 प्रतिशत से घटकर 75.8 प्रतिशत हो सकती है। वहीं मुस्लिम आबादी की हिस्सेदारी 15.2 प्रतिशत से बढ़कर 19.6 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।
रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा?
वाशिंगटन स्थित 'प्यू रिसर्च सेंटर' के एक अध्ययन के अनुसार, भारत की मुस्लिम आबादी 2020 में लगभग 213 मिलियन से बढ़कर 2070 तक 334 मिलियन हो सकती है। इस मामले में भारत पाकिस्तान से पीछे रहेगा, जहां मुस्लिम आबादी के 461 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान है।
इसके विपरीत, प्यू अध्ययन में कहा गया है कि अगर मौजूदा जनसांख्यिकीय रुझान जारी रहते हैं, तो 2020 से 2070 के बीच भारत में हिंदुओं की संख्या में 176 मिलियन की वृद्धि होगी। हालांकि, हिंदुओं और मुसलमानों के बीच प्रजनन दर (फर्टिलिटी रेट) के अंतर को देखते हुए, भारत की कुल आबादी में हिंदुओं का अनुपात घटने की संभावना है, जबकि मुसलमानों के अनुपात में वृद्धि होने की उम्मीद है।
हिंदू आबादी पर हो गया बड़ा खुलासा
देश की कुल आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी तीन-चौथाई से अधिक बनी रहेगी। अनुमान है कि 2020 से 2070 के बीच दुनिया भर में हिंदुओं की संख्या में 199 मिलियन की वृद्धि होगी, जिससे यह कुल लगभग 1.4 बिलियन तक पहुँच जाएगी। लेकिन दुनिया की बाकी आबादी और भी तेज़ गति से बढ़ेगी।
नतीजतन, वैश्विक आबादी में हिंदुओं का हिस्सा थोड़ा कम हो जाएगा, जो 2020 के 15% से घटकर 2070 में 14% रह जाएगा। वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका में ईसाई आबादी, जो 2020 में लगभग 217 मिलियन के साथ दुनिया में सबसे बड़ी थी, उसके 2070 तक घटकर 174 मिलियन रह जाने का अनुमान है।
यह पढ़े - Bangladesh Violence: 'बांग्लादेश की आग में भारत का घी! पड़ोसी मुल्क में भारी बवाल का इंडिया कनेक्शन