टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

India-China Tension: चालाक चीन का खौफनाक चेहरा उजागर! भारत के खिलाफ ड्रैगन रच रहा बड़ी साजिश

Anurag Kumar Tripathi · 26 अक्टूबर 2026
India-China Tension

India-China Tension: भारत की बढ़ती ताकत देख चीन के हाथ पैर पूरी तरह से फूल गए है। अस्थिर करने के लिए ड्रैगन नई-नई साजिशें रच रहा है। अरूणाचल प्रदेश के कई जगहों पर भारत और चीन के सेना आमने-सामने है। इसकी जानकारी खुद आईटीबीपी के महानिदेशक ने दी थी। अब ड्रैगन भारत के खिलाफ नई साजिश रच रहा है।

बीते कुछ सालों में भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है और लगातार चीन का खौफनाक चेहरा उजागर कर रहा है। जानकारी के मुताबिक चीन एलएसी के पास तिब्बती लोगों को बसाकर अरुणाचल प्रदेश के नजदीकी इलाकों में अपना दावा मजबूत कर सकता है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

चालाक चीन का खौफनाक चेहरा

'इंडिया नैरेटिव' की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अरुणाचल प्रदेश के सामने 'लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल' (LAC) के पास चीन द्वारा बस्तियों का विस्तार, बीजिंग को विवादित सीमा पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने में मदद कर सकता है। इससे धीरे-धीरे इस इलाके की जनसांख्यिकीय और रणनीतिक स्थिति बदल सकती है।

रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (TAR) में सीमा-ग्राम कार्यक्रम के तहत 241,835 लोगों को शामिल किया गया था। अन्य रिपोर्टों में सीमा के किनारे स्थित 628 गांवों के हजारों निवासियों को दूसरी जगह बसाने की योजनाओं का भी जिक्र किया गया है।

भारतीय सेना की दक्षिण-पश्चिमी, पूर्वी और मध्य कमान के पूर्व कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अभय कृष्ण द्वारा तैयार किए गए इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन का सीमावर्ती गांवों के विकास का कार्यक्रम, केवल आम नागरिकों को बसाने या आर्थिक विकास करने के उद्देश्यों से कहीं आगे का है। यह कहना गलत नहीं होगा कि एलएसी के पास चीन भारत के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रहा है।

भारत की तैयारी ड्रैगन को कर देगी पस्त

भारत की प्रतिक्रिया, भले ही शुरुआत में धीमी रही हो, लेकिन 2014 के बाद इसमें काफी प्रगति हुई है और इसे बेहतर ढंग से लागू किया गया है। मोदी सरकार ने रक्षा बलों के आधुनिकीकरण और 'थिएटराइजेशन' (theaterisation) पर जो ध्यान दिया है—जिसमें योजना बनाना, संसाधनों का आवंटन और परियोजनाओं को लागू करना शामिल है। सबसे खास बात है कि चीन की तरह भारत भी लगातार एलएसी को अपने अन्य राज्य को जोड़ने में लग है।

इसके अलावा सरकार लगातार एलएसी के पास सड़क, हाईवे, रेल लाइन बिछा रही है, ताकि चीन को कड़ी टक्कर दिया जा सके। साथ ही ऊंचे पहाड़ी इलाकों में स्थित उत्तरी सीमाओं पर एक मजबूत प्रतिक्रिया देने की क्षमता तैयार हुई है। सीमावर्ती गांवों के विकास और स्थापित करने के लिए भी मोदी सरकार लगातार कदम उठा रही है।