टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

India-China Conflict: चीन ने भारत की पीठ पर घोंपा छुरा, पाकिस्तान के साथ मिलकर कर दिया बड़ा खेल, जानें सबकुछ

Anurag Kumar Tripathi · 28 नवम्बर 2026
India-China Conflict

India-China Conflict: भारत और चीन के बीच पिछले कुछ समय से रिश्तों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। दोनों देश सीमा विवाद को सुलझाने और व्यापारिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए बातचीत भी कर रहे हैं।

लेकिन इसी बीच चीन की पाकिस्तान के साथ बढ़ती नजदीकी ने भारत की सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। मामला केवल हथियारों की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि अब सैन्य तकनीक, अंतरिक्ष क्षमता, खुफिया सहयोग और संयुक्त सैन्य अभ्यास तक पहुंच चुका है।

हाल ही में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भी पाकिस्तान की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताओं और उसमें चीन की भूमिका को लेकर चिंता जताई है।

चीन-पाकिस्तान की बढ़ती दोस्ती से भारत की बढ़ी चिंता

चीन और पाकिस्तान की रणनीतिक साझेदारी कोई नई बात नहीं है। दोनों देश दशकों से रक्षा, व्यापार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक-दूसरे का सहयोग करते रहे हैं। हालांकि, अब इस साझेदारी का स्वरूप बदलता दिखाई दे रहा है।

भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि चीन पाकिस्तान को केवल आधुनिक हथियार उपलब्ध नहीं करा रहा, बल्कि उसकी सैन्य क्षमताओं को विकसित करने में भी मदद कर रहा है। इसमें लड़ाकू विमान, मिसाइल सिस्टम, ड्रोन, एयर डिफेंस, नौसैनिक तकनीक और अंतरिक्ष आधारित निगरानी जैसी क्षमताएं शामिल हैं।

पाकिस्तान को चीन से मिल रहे हैं आधुनिक हथियार

चीन पाकिस्तान का सबसे बड़ा रक्षा उपकरण आपूर्तिकर्ता बन चुका है। दोनों देशों के बीच लड़ाकू विमान, मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन और नौसैनिक उपकरणों को लेकर सहयोग लगातार बढ़ा है।

मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ गया था।

इस घटनाक्रम के दौरान चीन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे थे। अमेरिकी कांग्रेस की आर्थिक एवं सुरक्षा समीक्षा आयोग की नवंबर 2026 की रिपोर्ट में कहा गया है कि संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने चीन से प्राप्त आधुनिक सैन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया।