India Bangladesh Relations को लेकर भारत ने दिखाया बड़ा दिल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के बयान से चीन की बढ़ सकती है मुश्किलें
India Bangladesh Relations: भारत ने बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को लेकर एक बार फिर सकारात्मक रुख दिखाया है। दोनों देशों के बीच जारी कूटनीतिक तनाव के बावजूद भारत ने स्पष्ट किया है कि वह पड़ोसी देश के साथ मजबूत, रचनात्मक और भविष्य की ओर देखने वाले रिश्ते चाहता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के बयान को भारत की संतुलित पड़ोसी नीति के तौर पर देखा जा रहा है।
13 नवंबर 2026 को मीडिया से बातचीत के दौरान रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और दूरदर्शी संबंध बनाए रखने की इच्छा रखता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच व्यापार, रेलवे, जल संसाधन और सीमा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में पहले से स्थापित व्यवस्थाओं के तहत बातचीत और बैठकें होती रही हैं।
रिश्तों में तनाव के बीच भारत ने दिखाई नरमी
भारत और बांग्लादेश के संबंध पिछले कुछ समय से कई मुद्दों को लेकर चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में रहने और उनके प्रत्यर्पण की मांग को लेकर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक मतभेद सामने आए हैं।
बांग्लादेश की ओर से शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया जाता रहा है, जबकि भारत ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अनुरोधों पर स्थापित प्रक्रियाओं के तहत विचार किया जाता है। इन परिस्थितियों के बावजूद भारत ने बातचीत का रास्ता खुला रखने का संकेत दिया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बढ़ी हलचल
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल जयसवाल ने कहा, " यह कहना चाहूंगा कि भारत, बांग्लादेश के साथ एक सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी संबंध चाहता है। इसी के अनुरूप, व्यापार, रेलवे, जल संसाधन और सीमा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में, तय व्यवस्थाओं के तहत कई पहल की गई हैं और बैठकें आयोजित की गई हैं। भारत-बांग्लादेश कांसुलर वार्ता का अगला दौर, जिसमें यात्रा संबंधी संशोधित व्यवस्थाओं पर भी चर्चा होगी, आपसी सहमति वाली किसी सुविधाजनक तारीख पर आयोजित किया जाएगा।
भारत इन मौजूदा व्यवस्थाओं के माध्यम से - तकनीकी स्तर सहित - बांग्लादेश के साथ सभी मुद्दों या द्विपक्षीय विषयों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। इसलिए, कांसुलर वार्ता आपसी सहमति वाली एक सुविधाजनक तारीख पर आयोजित की जाएगी"।
यह भी पढ़े - West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में बदलते समीकरण, भारत के सामने कूटनीति से लेकर अर्थव्यवस्था तक बड़ी चुनौतियां, जानें सबकुछ