टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

India Bangladesh Ganga Water Treaty: बांग्लादेश की हेकड़ी निकालेगा भारत! गंगा जल संधि पर इंडिया की चाल से हड़कंप

Anurag Kumar Tripathi · 21 नवम्बर 2026
India Bangladesh Ganga Water Treaty

India Bangladesh Ganga Water Treaty: शेख हसीना के हटने के बाद से ही बांग्लादेश और भारत के रिश्तों में लगातार खटास आ रही है। हाल ही में तारिक रहमान ने भारत को शेख हसीना का आका कहा था। लेकिन कहते है ना जिसने आपको जन्म दिया है और अगर आप उससे बैर रखते है तो आपका पतन होना निश्चित है।

दरअसल दोनों देशों के बीच 1996 में हुई गंगा जल संधि समाप्त होने में 1 महीने से भी कम समय बच गया है। इसे लेकर अभी तक दोनों देशों के बीच बातचीत नहीं हुई है। आइए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

क्या है भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि?

भारत और बांग्लादेश के बीच 12 दिसंबर 1996 को गंगा जल संधि पर हस्ताक्षर हुए थे। इस समझौते का उद्देश्य फरक्का बैराज के पास गंगा नदी के पानी का दोनों देशों के बीच बंटवारा तय करना था।

यह संधि 30 वर्षों के लिए की गई थी और इसके तहत जनवरी से मई तक शुष्क मौसम में पानी के बंटवारे का प्रावधान है। समझौते में 10 दिनों की अवधि के आधार पर पानी के प्रवाह और हिस्सेदारी का निर्धारण किया गया है।

संधि के अनुसार, पानी के बंटवारे में दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखने की व्यवस्था की गई है। इसका मकसद गंगा के जल संसाधनों को लेकर विवाद कम करना और दोनों देशों के बीच सहयोग बनाए रखना था।

बांग्लादेश की निकल जाएगी हेकड़ी

खेती और किसानों पर पड़ेगा असर - बांग्लादेश के लिए गंगा का पानी कृषि की महत्वपूर्ण जरूरत है। विशेष रूप से जनवरी से मई के बीच जब नदी में पानी का प्रवाह कम होता है, तब सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलना बेहद जरूरी होता है।

मछली पालन और मछुआरों की आजीविका प्रभावित - गंगा यानी पद्मा नदी बांग्लादेश में मछली पालन और मछुआरों की आजीविका का बड़ा आधार है। पानी का स्तर कम होने से मछलियों के प्राकृतिक आवास और प्रजनन पर असर पड़ सकता है।

सुंदरबन के पर्यावरण पर बढ़ सकता है खतरा - बांग्लादेश का सुंदरबन दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण मैंग्रोव वन क्षेत्रों में से एक है। गंगा-पद्मा प्रणाली से आने वाला मीठा पानी इस क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन में योगदान देता है।

पीने के पानी की समस्या बढ़ सकती है - नदी में पानी का प्रवाह घटने से कुछ क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। खासकर दक्षिण-पश्चिमी बांग्लादेश में मीठे पानी की उपलब्धता और खारे पानी के प्रवेश की समस्या गंभीर हो सकती है।

यह भी पढ़े - US-Iran War: 'हर समझौते को..' आर या पार की राह पर चला ईरान, विदेश मंत्री के ऐलान से हड़कंप