टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

TB के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, WHO की रिपोर्ट; 38 प्रतिशत मौतों की कमी: जेपी नड्डा

Ajit Kumar Singh · 13 नवम्बर 2026
JPNadda
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने भारत में टीबी (क्षय रोग) के खिलाफ जारी अभियान के सकारात्मक परिणामों को रेखांकित करते हुए बताया कि देश में टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। नड्डा के मुताबिक, सरकार टीबी की रोकथाम, समय पर जांच, मुफ्त इलाज और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

TB से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी आई

इस संदर्भ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि ट्यूबरकुलोसिस (TB) यानी टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जागरूकता अभियान, आधुनिक जांच सुविधाओं और मरीजों के उपचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। TB के खिलाफ लड़ाई में भारत की प्रगति पर ज़ोर देते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन (WHO) की ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट 2026 के अनुसार, देश में 2015 से TB से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी आई है। जो दुनिया भर में 35 प्रतिशत की गिरावट को पार कर गई है।

WHO की रिपोर्ट TB के खिलाफ भारत की लड़ाई के अच्छे नतीजे 

इसे लेकर जेपी नड्डा ने जोर देते हुए कहा कि रिपोर्ट में भारत की 94 प्रतिशत की इलाज की सफलता और इस प्रगति का श्रेय देश भर में की गई कोशिशों, टेक्नोलॉजी, कम्युनिटी की भागीदारी और मरीज़ों पर केंद्रित हेल्थकेयर को दिया गया है। उन्होंने कहा कि, इस तरह TB के खिलाफ भारत की लड़ाई के अच्छे नतीजे दिख रहे हैं। WHO ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट 2026 में भारत की बड़ी तरक्की को दिखाया गया है। ये भी पढ़ें-राज ठाकरे ने छठ पूजा गाना बजाने का किया विरोध, BJP पर आरोप लगा, बोले- मराठी लोगों को सतर्क रहना चाहिए!