टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर इमरान मसूद का बयान, बोले- 'कांग्रेस अपना रास्ता खुद तय करेगी'

Ajit Kumar Singh · 12 नवम्बर 2026
MP ImranMasood
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के बीच संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अपना राजनीतिक रास्ता खुद तय करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी किसी दूसरे दल के फैसलों के आधार पर अपनी रणनीति नहीं बनाएगी।

AIMIM और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच गंठबंधन 

दरअसल, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन की चर्चाएं चल रही हैं। दोनों नेताओं के 12 नवंबर को लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान करने की संभावना जताई गई है। इस संभावित गठबंधन को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि, "हम अपना रास्ता खुद तय करेंगे।" उनके बयान से साफ है कि कांग्रेस यूपी में अपनी राजनीतिक रणनीति और गठबंधन को लेकर स्वतंत्र रूप से फैसला लेना चाहती है।

लोकतंत्र में हर कोई गठबंधन करने के लिए आज़ाद: MP इमरान

दूसरी ओर, ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टियां 2027 के विधानसभा चुनाव में साथ आने की तैयारी कर रही हैं। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे और गठबंधन के स्वरूप पर चर्चा की खबरें हैं। हालांकि, गठबंधन की विस्तृत शर्तों और सीटों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। इस संदर्भ में कांग्रेस MP इमरान मसूद ने कहा कि “डेमोक्रेसी में, हर कोई गठबंधन करने के लिए आज़ाद है। वे जो चाहें कर सकते हैं; हम अपना रास्ता खुद तय करेंगे। पॉलिटिक्स में, इस स्टेज पर इन चीज़ों से ज़्यादा फ़र्क नहीं पड़ता। पॉलिटिकल पार्टियां गठबंधन करने के लिए आज़ाद हैं और उनकी पार्टी अपना रास्ता खुद तय करेगी। ये भी पढ़ें-Air India फ्लाइट में बम की धमकी का अलर्ट, कोलकाता-मुंबई विमान से यात्री गिरफ्तार