देश
दिवाली और प्रदूषण पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- इसमें गलत क्या है?
Ajit Kumar Singh · 11 नवम्बर 2026
imran masood
उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने दिवाली और प्रदूषण को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण मानव जनित रोग है और उनकी यह बात सही है। इमरान मसूद ने सवाल उठाते हुए कहा कि, "प्रदूषण मानव जनित रोग है, ये बात सही है और इसमें गलत क्या है?"
बयानों से पलटे इमरान मसूद, AQI को बनाया आधार
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने अपने दिवाली और प्रदूषण वाली टिप्पणी पर कहा कि, "प्रदूषण मानव जनित रोग है, ये बात सही है और इसमें गलत क्या है? क्योंकि AQI को आधार बनाकर मुझसे सवाल पूछा गया कि दीवाली की वजह से प्रदूषण है तो मैंने कहा यह मानसिक रूप से विकृत लोग हैं और AQI को आधार बनाकर आप पूरे त्यौहार को बर्बाद करते हैं; यह गलत बात है। उन्होंने कहा कि मैंने उसके ऊपर कहा था कि यह प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लोगों को जागरूक करना पड़ेगा, सिर्फ सरकारों पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। लोगों को जागरूक होना चाहिए और लोग जागरूक होंगे तो यह सारी चीजें होंगी लेकिन आप किसी त्यौहार को इसका आधार बनाकर बर्बाद नहीं कर सकते।
मैं तो खुद दिवाली मनाता हूं, मेरे बातों को तोड़-मरोड़ दिया
इस संदर्भ में चर्चा करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि मैं तो खुद दिवाली मनाता हूं.।मुझे नहीं समझ में आया कि उन्होंने किस तरह से उसे तोड़-मरोड़ दिया। मैंने तो पूरी बात कही थी। मैंने कहा था ये लोग मानसिक रूप से विकृत हैं और प्रदूषण तो मानव जनित रोग है ही। प्रदूषण मानव जनित नहीं है तो क्या है, बताइए? कोरोना के दौरान बिल्कुल खत्म हो गया था ना? तो लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।
प्रदूषण और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को लेकर चर्चा तेज
दरअसल, इमरान मसूद की दिवाली और प्रदूषण को लेकर की गई टिप्पणी के बाद राजनीतिक बहस शुरू हो गई थी। बीजेपी नेताओं ने उनके बयान पर सवाल उठाए थे। अब इमरान मसूद ने अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा है कि प्रदूषण को मानव जनित बताने में कुछ भी गलत नहीं है। उनके बयान के बाद दिवाली, प्रदूषण और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है।
ये भी पढ़ेंं-दिल्ली HC ने छठ पूजा पर 16 नवंबर को घोषित की छुट्टी, 17 नवंबर से होगी मामलों की सुनवाई