Imran Khan: पाकिस्तान में होगा तख्तापलट! सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, गहराया सियासी संकट
Imran Khan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की हालत उस घर की तरह हो गई हैं, जिसमे कोई खुश नहीं है। जब से शहबाज शरीफ ने सत्ता संभाली है उनके देश में लगातार बवाल मचा हुआ है। एक तरफ पीओके में रह रहे लोगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ इमरान खान के समर्थन में सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा हैं।
शहबाज सरकार ने बीते कई महीनों से इमरान खान को जेल में बंद कर रखा है। इसी के विरोध में अब उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने मोर्चा खोल दिया हैं, लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर आ गए हैं। जिसके बाद सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या पड़ोसी मुल्क में तख्तापलट होने वाला है? चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
शहबाज सरकार के खिलाफ फूटा पीटीआई समर्थकों का गुस्सा
बीते दिन यानि रविवार को खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवत से PTI समर्थकों का लंबा मार्च शुरू हुआ। इस मार्च का नेतृत्व खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग इमरान खान की रिहाई हैं।
पार्टी का कहना है कि इमरान खान को जेल में रखने और पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के खिलाफ यह आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी समर्थक संविधान, कानून के शासन और कथित राजनीतिक दमन के मुद्दे भी उठा रहे हैं।
क्या पाकिस्तान में होगा तख्तापलट?
इसी बीच पाकिस्तान में तख्तापलट की चर्चाएं भी तेज हैं। हालांकि मौजूदा घटनाक्रम को सीधे तौर पर तख्तापलट कहना जल्दबाजी होगी। अभी जो स्पष्ट रूप से सामने आया हैं, वह PTI का बड़ा राजनीतिक आंदोलन, सरकार के साथ बातचीत का टूटना और राजधानी की ओर बढ़ता विरोध मार्च है।
पाकिस्तान में सेना का राजनीति पर प्रभाव लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। बता दें कि पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था में सेना के बढ़ते प्रभाव और PTI को लेकर लंबे समय से जारी राजनीतिक टकराव को और हवा दे रही हैं।
यही वजह है कि इमरान खान समर्थकों के मौजूदा आंदोलन को केवल एक सामान्य राजनीतिक प्रदर्शन के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। चूंकि पूरे पाकिस्तान में अस्थिरता का दौर है। यही वजह है कि तख्तापलट को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
यह भी पढ़े - Russia में विचित्र वायरस का तांडव, क्या दुनिया में फिर मचेगी कोविड जैसी तबाही? जानें सबकुछ