IIT दिल्ली और IIT इंदौर में Director निकली की भर्ती, जानें कैसे करें Apply
शिक्षा मंत्रालय ने और में डायरेक्टर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दोनों संस्थानों के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
डायरेक्टर पद के लिए क्या है योग्यता?
मंत्रालय के अनुसार, उम्मीदवार के पास पीएचडी डिग्री होनी चाहिए और पिछली डिग्री में फर्स्ट क्लास या इसके समकक्ष योग्यता होनी जरूरी है। इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, साइंस, मैथमैटिक्स या मैनेजमेंट क्षेत्र के योग्य उम्मीदवारों पर भी विचार किया जा सकता है।
उम्मीदवार के पास किसी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी संस्थान या विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ पीएचडी छात्रों को गाइड करने का अनुभव भी आवश्यक है।
प्रशासनिक और नेतृत्व का अनुभव जरूरी
डायरेक्टर संस्थान के शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रमुख होते हैं। इसलिए उम्मीदवार में संस्थान का प्रभावी नेतृत्व करने की क्षमता होनी चाहिए। इसके लिए कम से कम 5 साल का प्रशासनिक अनुभव मांगा गया है। आवेदन की अंतिम तारीख तक उम्मीदवार की उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए।
2.25 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन
आईआईटी डायरेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवार को 2,25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। यह पद ऐसे उम्मीदवारों के लिए है, जिनके पास मजबूत अकादमिक रिकॉर्ड के साथ प्रशासन और संस्थागत नेतृत्व का अनुभव हो।
आवेदन के साथ देनी होगी ये जानकारी
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को रिसर्च, टीचिंग, इंडस्ट्री, अकादमिक सहयोग और प्रशासनिक अनुभव से जुड़ी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा उम्मीदवार को कम से कम दो पेज का जस्टिफिकेशन देना होगा, जिसमें यह स्पष्ट करना होगा कि वह डायरेक्टर पद के लिए उपयुक्त क्यों हैं।
उम्मीदवार को संस्थान के विकास और भविष्य की दिशा को लेकर दो पेज का विजन स्टेटमेंट भी प्रस्तुत करना होगा। साथ ही कम से कम दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों की संपर्क जानकारी देनी होगी, जो उम्मीदवार की योग्यता और अनुभव से परिचित हों।
ये भी पढ़ें: अमाल मलिक का Salman Khan Films पर बड़ा हमला! 'मेरा कमेंट डिलीट मत करना'
वर्तमान में कौन हैं दोनों संस्थानों के निदेशक?
फिलहाल आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी हैं, जबकि आईआईटी इंदौर के निदेशक प्रोफेसर सुहास एस. जोशी हैं। मंत्रालय द्वारा इन पदों के लिए नई नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है।
पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 तक जरूरी दस्तावेजों और निर्धारित जानकारी के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन ईमेल के माध्यम से iits@gmail.com पर भेजना होगा। यह प्रक्रिया आईआईटी मंडी में नए निदेशक की नियुक्ति के लिए चल रही खोज के समानांतर हो रही है।