टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

पाकिस्तान पर चला ICC का चाबुक, इंग्लैंड से हार की मिली दोहरी सजा, फाइनल में पहुंचना हुआ मुश्किल

Aman sharma · 14 सितम्बर 2026
पाकिस्तान पर चला ICC का चाबुक, इंग्लैंड से हार की मिली दोहरी सजा

ICC Punished Pakistan: हाल ही में संपन्न हुई इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में मेहमानों को 3-0 की शर्मनाक हार मिली थी। अभी पाकिस्तान क्रिकेट टीम क्लीन स्वीप के हार के दुख से उभर भी नहीं पाई थी कि उससे पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी उनपर भारी जुर्माना ठोक दिया है।

इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ करवाने के बाद, आखिरी टेस्ट में ओवर-रेट पेनल्टी के चलते टीम को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के 11 अंक गंवाने पड़े और एडजबेस्टन टेस्ट के बाद उस पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया।

पाकिस्तान ने फेंके 11 ओवर कम

बर्मिंघम में खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान ने निर्धारित ओवर-रेट से 11 ओवर कम डाले थे। आईसीसी ने कहा,

"बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप मुकाबले के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए पाकिस्तान पर दो प्रतिबंध लगाए गए हैं।"

आपको बता दें कि बर्मिंघम टेस्ट में पाकिस्तान को 8 विकेट की शर्मनाक हार मिली थी। जबकि पूरी सीरीज में वह सिर्फ एक बार 200 या उससे अधिक रन बनाने में कामयाब रही थी।

बाबर ने स्वीकार की गलती

एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के रंजन मदुगल्ले ने मैदान पर मौजूद अंपायरों पॉल राइफल और क्रिस गैफेनी, तीसरे अंपायर अल्लाहुद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर रसेल वॉरेन द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद यह प्रतिबंध लगाया।

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम ने गलती को स्वीकार किया और सजा को मान लिया, जिसका मतलब था कि औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी इस कटौती से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में पाकिस्तान की स्थिति पहले सभी खराब हो गई है। पैनेल्टी के बाद पाकिस्तान के अंक 4.63 हो गए हैं और वह फिलहाल 9वें स्थान पर है।

50 प्रतिशत कटी फिस

पाकिस्तान को बर्मिंघम टेस्ट के बाद न सिर्फ अंक गंवाने पड़े, बल्कि आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए, प्रत्येक ओवर के लिए खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, जिसे उनकी टीम निर्धारित समय के भीतर फेंकने में विफल रहती है, जिसमें अधिकतम जुर्माना 50 प्रतिशत तक सीमित है। 11 ओवर की कमी के परिणामस्वरूप डब्ल्यूटीसी के खेल नियमों के तहत 11 अंकों की कटौती भी हुई।

फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान का आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने का सपना भी चकनाचूर हो गया है। पाकिस्तान ने मौजूदा साइकल में 9 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 2 मैच जीते हैं तो 7 गंवाए हैं।

पाकिस्तान का मौजूदा जीत प्रदर्शन 4.63 है और यहां से फाइनल में पहुंचना असंभव है। पाकिस्तान ने पिछले 5 मैचों में सिर्फ 1 जीता है तो चार गंवाए हैं।

यहां तक की उनकी अगली भिड़ंत श्रीलंका के साथ है, जो कि मौजूदा अंक तालिका में नंबर 7 की टीम है। वहीं, पाकिस्तान का मौजूदा आत्मविश्वास को देखते हुए इस सीरीज में भी जीत का मुख्य दावेदार श्रीलंका को माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Explainer: चोर-चोर..! चैंपियन बनने के बाद भी नहीं मिली टीम इंडिया को ट्रॉफी, मोहसिन नकवी खिताब लेकर फरार!