टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

‘विश्व कप खेलना सम्मान की बात…’ ICC ने जारी किया वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, फिर शुभमन गिल का आया रिएक्शन

Aman sharma · 2 अक्टूबर 2026
‘विश्व कप खेलना सम्मान की बात…’ ICC ने जारी किया वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल

Shubman Gill: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से 2023 वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद टीम का काम अधूरा है, उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में देश को रिप्रेजेंट करने के ज्यादा मौके नहीं मिलते। शुभमन, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रिकॉर्ड तोड़ नाबाद 223 रन बनाए थे और 406 रन का पीछा करते हुए टीम को जीत दिलाई थी, तीसरे वनडे से पहले JioStar के 'फॉलो द ब्लूज' के 'द शुभमन शो' पर बात कर रहे थे। शुभमन गिल का यह बयान आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल घोषित होने के बाद आया है।

देश के लिए WC खेलना सम्मान की बात- शुभमन

कप्तान शुभमन गिल ने फॉलो द ब्लूज के द शुभमन शो में बात करते हुए कहा,

"एक खिलाड़ी के तौर पर, आपको वर्ल्ड कप में अपने देश को रिप्रेजेंट करने के ज्यादा मौके नहीं मिलते। दो, तीन, चार, पांच हो सकते हैं, आपको कभी पता नहीं चलता। इसलिए, हर वर्ल्ड कप जो आप अपने देश के लिए खेलते हैं, वह एक बड़ा सम्मान होता है। इसलिए, एक और वर्ल्ड कप खेलने के लिए बहुत आभारी हूं।"

आपको बता दें कि, शुभमन ने पिछले संस्करण में भारत के लिए खेले 9 मैचों में 44.25 की औसत और 106 से अधिक स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए थे, जिसमें 4 अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं।

ICC  ने किया स्क्वाड का ऐलान

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। भारत अपने ICC मेन्स ओडीआई वर्ल्ड कप 2027 कैंपेन की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा।

भारत को 14 टीमों के इस टूर्नामेंट के लिए ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर ए के साथ रखा गया है, जिसे साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर होस्ट करेंगे।

साल 2026 शुभमन के नाम

साल 2026 भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के नाम रहा है। इस स्टार खिलाड़ी ने इस वर्ष खेले 11 एकदिवसीय मैचों की 10 पारियों में 127.71 की शानदार औसत और 119.51 के आक्रामक स्ट्राइक रेट के साथ 894 रन बनाए हैं।

वहीं, टीम इंडिया के लिए 50 ओवर के खेल में शुभमन 69 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 68 पारियों में 65.12 की औसत और 103 से अधिक स्ट्राइक रेट से 3,712 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और 20 अर्द्धशतक शामिल हैं। शुभमन वनडे में दो दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं।

ये भी पढ़ें- अगर बारिश की भेंट चढ़ता है भारत-पाकिस्तान का सुपरहिट मैच, तो किसको मिलेगा गोल्ड मेडल? जानिए नए नियम