'मेरे पास दूसरा विकल्प नहीं', राधिका आप्टे ने क्यों कही ये बात?
Radhika Apte on Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'अक्का' को लेकर चर्चा में हैं। वह सीरीज के प्रमोशन में जुटी हैं और इस दौरान मीडिया में कई इंटरव्यू भी दे रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में राधिका ने हिंदी सिनेमा में फीमेल लीड फिल्मों की स्थिति और बॉक्स ऑफिस पर उनकी ओपनिंग को लेकर अपनी राय रखी।
एक्ट्रेस का मानना है कि थिएटर में महिला प्रधान फिल्मों को अच्छी ओपनिंग मिलना आसान नहीं है। यही वजह है कि कई एक्ट्रेसेस को ऐसी फिल्मों में काम करना पड़ता है, जिनमें मेल कैरेक्टर लीड रोल में होते हैं।
'मैं आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण नहीं हूं'
राधिका आप्टे ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होेंने कहा, "वह किसी प्रोजेक्ट को चुनते समय यह नहीं सोचतीं कि फिल्म थिएटर में रिलीज होगी या ओटीटी पर। उनके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि फिल्म किसी न किसी तरह दर्शकों तक पहुंचे। फिल्म की रिलीज का फैसला कई बिजनेस से जुड़े पहलुओं पर निर्भर करता है।"
लीड रोल पर क्या बोली राधिका आप्टे ?
अगर वह किसी फिल्म में लीड रोल निभाती हैं, तो जरूरी नहीं कि अच्छी कहानी और शानदार काम के बावजूद फिल्म थिएटर में सफल हो जाए। उन्होंने आगे कहा कि वह आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण जैसी बड़ी स्टार नहीं हैं, जिनकी फिल्मों से अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा सकती है। ऐसे में उन्हें कई बार उन फिल्मों का हिस्सा बनना पड़ता है, जिनमें पुरुष कलाकार मुख्य भूमिका में होते हैं।
थिएटर में महिला प्रधान फिल्मों के सामने चुनौती
राधिका की बातों से साफ है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में महिला प्रधान कहानियों के लिए दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाना अब भी एक चुनौती माना जाता है।
बड़ी स्टार पावर और ओपनिंग कलेक्शन को महत्व दिए जाने के कारण कई बार फिल्मों की कहानी और कलाकारों के अभिनय से ज्यादा उनकी व्यावसायिक संभावनाओं पर ध्यान दिया जाता है। हालांकि, राधिका ने यह भी स्पष्ट किया कि वह फिल्म के थिएटर या ओटीटी पर रिलीज होने को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं रहतीं।
'अक्का' में कीर्ति सुरेश के साथ आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो राधिका आप्टे जल्द ही वेब सीरीज 'अक्का' में नजर आएंगी। यह 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित गैंगस्टर ड्रामा है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी अहम भूमिका निभा रही हैं। सीरीज को नेटफ्लिक्स पर 30 अक्टूबर को रिलीज किए जाने की जानकारी दी गई है।
इससे पहले राधिका 'लस्ट स्टोरीज 3','साली मोहब्बत', 'मिसेज अंडरकवर' और 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। अब दर्शकों को उनकी नई सीरीज 'अक्का' का इंतजार है।
ये भी पढ़ें: ScoutOP-Love Gill के Blanket Massage वीडियो पर भड़के Rohit Shetty! वीकेंड वार में लगेगी तीनों की क्लास