मंगलुरु ऑयल रिफाइनरी में जोरदार धमाका, भूकंप जैसे महसूस हुए झटके
मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु में स्थित ‘मंगलुरु रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड’ (MRPL) के प्लांट में बुधवार 30, सितंबर को एक जबरदस्त धमाका हुआ। जिससे आस-पास के इलाकों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। धमाके की तीव्रता इतनी ज़्यादा थी कि बाज़पे स्थित मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस की बिल्डिंग के साथ-साथ जोकट्टे एवं आस-पास के इलाकों में घरे और इमारतें भी हिल गईं।
MRPL में हुए धमाके की घटना में 8 लोग जख्मी
बताया जा रहा है कि इस घटना से एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ एवं अन्य लोगों में कुछ देर के लिए घबराहट फैल गई। धमाके के बाद MRPL यूनिट से आसमान में काले धुएं का गुबार उठने लगा और देखते ही देखते यह धुआं कई किलोमीटर दूर तक फैल गया। इस हादसे को लेकर स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस घटना में 8 लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं और एक कॉन्ट्रैक्ट लेबर को 35 फीसदी बर्न इंज्यूरी हुई है।
आग की उठती लपटों को देख परिसर में मचा हड़कंप
दरअसल, रिफाइनरी की हाइड्रो सल्फर ट्रीटमेंट (CHT) यूनिट में अचानक तेज धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। धमाके की आवाज एवं आग की उठती लपटों को देखकर परिसर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद राहत एवं बचाव दलों ने समय से घटनास्थल पर पहुंचकर मुस्तैदी से कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, हादसे की चपेट में आने से राजेश बैपटिस्ट नाम का एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसके बाद उसे तुरंत श्रीनिवास अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल प्रशासन एवं कंपनी के प्रबंधक धमाके के वास्तविक कारणों की तकनीकी जांच में जुटा गए है।
ये भी पढ़ें-अभिजीत दीपके की नई घोषणा, अब प्रदर्शन नहीं; ‘जेल भरो आंदोलन’ होगा