नई दिल्ली: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का ताबड़तोड़ हमला, भारत ने जताया कड़ा विरोध
नई दिल्ली: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का अटैक लगातार जारी है। विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर ताबड़तोड़ हमला बोला। इसके जवाब में सऊदी अरब ने भी ताबड़तोड़ हमला किया है। सुरक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान और तुर्की ने भी सऊदी अरब में अपनी सेनाओं को भेज दिया है।
यमन के ईरान-समर्थक हूती समूह ने गुरुवार को कहा कि उसने रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। इस हमले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और हमले की कड़ी निंदा की है। चलिए आपको बताते है पूरी जानकारी।
विदेश मंत्रालय ने की हमले की कड़ी निंदा
भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, "भारत रियाद में आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों की निंदा करता है, जिनमें आम नागरिकों की मौत हुई है और लोग घायल हुए हैं।
Statement on attacks targeting airports in the Kingdom of Saudi Arabia 🔗 https://t.co/FChFoZprIS https://t.co/qWDZLOVC5K
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) October 8, 2026
आम नागरिकों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। हम उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हम सऊदी अरब के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं और उनके साथ खड़े हैं"।
हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब का तगड़ा एक्शन
सितंबर में हूतियों ने यमन के लाल सागर तट पर तेजी से बढ़ते हुए मोचा शहर और बाब अल-मंदेब के आसपास के कई अहम इलाकों पर कब्जा कर लिया था। इससे इस रणनीतिक समुद्री रास्ते पर हूतियों की पकड़ मजबूत हो गई थी। लेकिन 5 अक्टूबर को सऊदी समर्थित सेना ने हूतियों के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।
सऊदी की तरफ से लगातार मिसाइलें दागी जा रही है। गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्थिति और चिंताजनक हो सकती है।
यह भी पढ़े - Pakistan: भुखमरी की कगार पर पहुंचा पड़ोसी मुल्क, आटे की कीमत 3 हजार रुपये के पार, पढ़े पूरी रिपोर्ट