टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Houthi Attack on Saudi Arabia: हूती विद्रोहियों के हमले से दहला सऊदी, मिडिल ईस्ट में शुरू हुआ तांडव

Anurag Kumar Tripathi · 27 नवम्बर 2026
Houthi Attack on Saudi Arabia

Houthi Attack on Saudi Arabia: हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर सऊदी अरब पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब में हाल ही में हुए हमलों में एक नेपाली नागरिक की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

साथ ही, इन घटनाओं में घायल हुए तीन अन्य नेपाली नागरिकों को लेकर चिंता जताई है। मंत्रालय ने सभी संबंधित पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और विवादों को शांतिपूर्ण तरीकों से सुलझाने की अपील की है।

हूती विद्रोहियों के हमले से दहला सऊदी अरब

हूतियों के हमले से एक बार फिर सऊदी अरब में युद्ध का खतरा बढ़ चुका है। जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है कि क्या एक बार मिडिल ईस्ट में एक बार फिर युद्ध शुरू होने जा रहा है।

इसी बीच नेपाल के विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब में हाल ही में हुए हमलों में एक नेपाली नागरिक की मौत पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही, इन घटनाओं में घायल हुए तीन अन्य नेपाली नागरिकों को लेकर चिंता जताई है। मंत्रालय ने सभी संबंधित पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और विवादों को शांतिपूर्ण तरीकों से सुलझाने की अपील की है।

हूती विद्रोहियों को फ्रांस को दो टूक

अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस ने सऊदी अरब पर हूती हमलों की निंदा की है, खासकर रियाद में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले हमलों की।

फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब के प्रति एकजुटता जताई है और कहा है कि फ्रांस "अपने क्षेत्र और बुनियादी ढांचे की रक्षा में सऊदी अरब के साथ खड़ा है।"
मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "हूतियों को तुरंत अपने हमले और उकसावे की कार्रवाई बंद कर देनी चाहिए, क्योंकि इनसे क्षेत्र में अस्थिरता आती है और यमन के लोगों की तकलीफें बढ़ती हैं।"

यह भी पढ़े - 84 बेटियां लापता, जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों से Pakistan में मचा हड़कंप!