टीएनपी न्यूज़
होम / लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल

लंबे और मजबूत नाखून पाने के आसान घरेलू नुस्खे | Nail Care Tips

Rajeev Singh · 14 मार्च 2026
लंबे नाखून रखना चाहते हैं लेकिन टूटने, दरार या संक्रमण का डर है? ये आसान टिप्स और तरीके जानिए जो आपके नाखून को मजबूत…

लंबे और खूबसूरत नाखून हर किसी की चाहत होते हैं, लेकिन कई लोग इन्हें बढ़ाने से डरते हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि लंबे नाखून टूट सकते हैं या तोड़-फोड़ में खराब हो सकते हैं। साथ ही, नाखूनों के नीचे कितानु या बैक्टीरिया जमा होने का डर भी रहता है। थोड़ी सी देखभाल और सही तरीके अपनाने से नाखून लंबे, मजबूत और सुरक्षित रह सकते हैं, बिना किसी डर के।

नाखूनों की सफाई और कटिंग
नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है उनकी नियमित सफाई। नाखूनों को साफ और सुखा रखें। छोटे ब्रश या नाखून की सफाई करने वाले टूल से धीरे-धीरे सफाई करें। कटिंग करते समय हमेशा हल्के हाथ से नाखून को उनके आकार के अनुसार ही काटें। इससे टूटने या दरार पड़ने की संभावना कम होती है और कितानु का खतरा भी घटता है।

नाखूनों को मजबूत बनाने का आसान तरीका
लंबे नाखूनों के लिए मॉइश्चराइजिंग बहुत जरूरी है। हाथ और नाखूनों पर नियमित रूप से नारियल तेल या विटामिन ई तेल लगाएं। यह नाखूनों को मजबूत बनाएगा और टूटने से रोकेगा। तेल लगाते समय हल्के हाथों से मसाज करें और नाखून के नीचे जमा गंदगी को साफ रखें।

नाखून टूटने से बचने के टिप्स
अगर आप लंबे नाखून रखने से डरते हैं तो धीरे-धीरे नाखून बढ़ाएं। छोटे से लंबा नाखून एकदम बदलने से टूट सकता है। घर के काम करते समय दस्ताने पहनें और नाखूनों को सीधे नुकसान नहीं होने दें। इससे न सिर्फ नाखून सुरक्षित रहेंगे बल्कि कितानु का खतरा भी कम होगा।

अंदर से नाखूनों को बनाएं मजबूत
सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, नाखूनों के लिए अंदर से पोषण भी जरूरी है। प्रोटीन, विटामिन्स और कैल्शियम से भरपूर खाना नाखूनों को मजबूत बनाता है। हरी सब्जियां, अंडे, दूध और नट्स नाखूनों के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

नाखूनों को सुरक्षित और खूबसूरत कैसे बनाए?
लंबे नाखून रखने का मतलब यह नहीं कि रोज़ परेशान रहना पड़े। सही देखभाल, सफाई और मॉइश्चराइजिंग से नाखून लंबे, सुंदर और कितानु से सुरक्षित बने रह सकते हैं। थोड़ी सावधानी से आप नाखूनों को स्टाइल के साथ सुरक्षित रख सकते हैं।


Written by: Anushka sagar