जय अम्बे बोल सान्ग: हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल ने नवरात्रि के लिए लाए गरबा एंथम, ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया गाना रिलीज
मुंबई: नवरात्रि के मौके पर संगीत प्रेमियों के लिए बॉलीवुड से खास तोहफा आया है। फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया गाना ‘जय अम्बे बोल’ रिलीज हो गया है। यह हिमेश रेशमिया का पहला गरबा कंपोजीशन है, जिसमें उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ अपनी आवाज दी है। नवरात्रि स्पेशल इस गाने में जोश से भरपूर गरबा बीट्स, डांडिया डांस और रंग-बिरंगा उत्सव माहौल देखने को मिल रहा है।
आयुष्मान खुराना और शरवरी का दिखा फेस्टिव अंदाज
‘जय अम्बे बोल’ में फिल्म के लीड एक्टर्स आयुष्मान खुराना और शरवरी नजर आ रहे हैं। गानों में दोनों कलाकारों के बीच शादी और उत्सव से जुड़े सीन्स को दिखाया गया है। इस गाने के बोल मयूर पुरी ने लिखे हैं, जबकि इसकी कोरियोग्राफी शबीना खान ने तैयार की है।
हिमेश रेशमिया का पहला गरबा कंपोजिशन
हिमेश रेशमिया ने पहली बार गरबा स्टाइल में कोई गाना कंपोज किया है। इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था, जो रोमांटिक अंदाज में पेश किया गया था। ‘जय अम्बे बोल’ के जरिए फिल्म का म्यूजिक अब पूरी तरह फेस्टिव मूड में आ गया है।
View this post on InstagramA post shared by Himesh Reshammiya (@realhime
सूरज आर. बड़जात्या की फिल्म में दिखेगी फैमिली और इमोशन की कहानी
फिल्म ‘यह प्रेम मोल लिया’ का निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या कर रहे हैं। यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से बनाई जा रही है। फिल्म में पारिवारिक संबंध, शादी और भावनाओं को केंद्र में रखा गया है। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमा में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: निरहुआ बना रहे आम्रपाली दुबे पर शादी का दबाव! Bigg Boss में आम्रपाली दुबे का चौंकाने वाला खुलासा