टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

हिमाचल बनेगा IT हब? CM सुक्खू ने कांगड़ा में STPI सेंटर का किया उद्घाटन

Ajit Kumar Singh · 21 नवम्बर 2026
CM Sukhvinder Singh Sukhu
कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कांगड़ा जिले के गग्गल हवाई अड्डे के पास चेतरू में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (STPI) केंद्र का उद्घाटन किया। जो 18.29 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया है। प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और स्टार्टअप सेक्टर को बढ़ावा देने की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया गया है।

सुक्खू सरकार ने कांगड़ा में किया STPI सेंटर का उद्घाटन

इस STPI केंद्र से अगले पांच वर्षों में 15 से 20 उभरते उद्यमियों को समर्थन मिलने और 350 से 400 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इस पहल का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में आईटी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना और स्टार्ट-अप एवं उभरते उद्यमियों के लिए एक सक्षम वातावरण प्रदान करना है। इसे लेकर सरकार को उम्मीद है कि इस केंद्र से प्रदेश में IT कंपनियों और स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

35,602 वर्ग फीट के क्षेत्रफल में फैला आधुनिक STPI केंद्र

हिमाचल प्रदेश के चैतड़ू में स्थापित यह STPI सेंटर करीब दो एकड़ जमीन पर विकसित किया गया है। इस केंद्र को आधुनिक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित किया गया है।चार मंजिला इस इमारत का कुल निर्मित क्षेत्रफल 35,602 वर्ग फीट है। इसमें आधुनिक तकनीकी सुविधाओं के साथ स्टार्टअप और IT कंपनियों के लिए काम करने की जगह उपलब्ध कराई गई है। केंद्र में 106 प्लग-एंड-प्ले सीटें, चार मैनेजर केबिन और 5,031 वर्ग फीट का अतिरिक्त इन्क्यूबेशन स्पेस मौजूद है। इसके अलावा 40 सीटों वाला ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस रूम, मीटिंग रूम, नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर और गेस्ट रूम जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।  

ये भी पढ़ें- 'संविधान का सम्मान करे, BJP के निर्देशों का नहीं'... Meta के खिलाफ IYC ने खोला मोर्चा