टीएनपी न्यूज़
होम / लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल

Breakfast Recipe: नाश्ते में बनाएं हाई-प्रोटीन सोया पोहा, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी रहेगी दुरुस्त

Rajeev Singh · 29 जुलाई 2026
अगर आप अपने दिन की शुरुआत पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ते से करना चाहते हैं, तो सोया पोहा एक शानदार विकल्प हो सकता है।…

अगर आप अपने दिन की शुरुआत पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ते से करना चाहते हैं, तो सोया पोहा एक शानदार विकल्प हो सकता है। पोहा, सोया चंक्स और ताजी सब्जियों से तैयार होने वाली यह रेसिपी प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे बनाना भी आसान है और यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है।

सोया पोहा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
2 कप पोहा
1 कप सोया चंक्स
1/8 छोटा चम्मच नमक (सोया उबालने के लिए)
1 बड़ा चम्मच तेल
2 बड़े चम्मच मूंगफली
1/2 छोटा चम्मच राई
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
स्वादानुसार नमक
कुछ कढ़ी पत्ते
1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर
2 बड़े चम्मच बारीक कटी शिमला मिर्च
2 बड़े चम्मच हरे मटर
1 बारीक कटा टमाटर
1 बारीक कटा प्याज
4 बड़े चम्मच दूध
ताजा हरा धनिया

बनाने की आसान विधि
सबसे पहले सोया चंक्स को हल्के नमक मिले गर्म पानी में करीब 5 से 7 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निचोड़कर इन्हें अलग रख दें। दूसरी ओर पोहे को साफ पानी से धोकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि वह नरम हो जाए। अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें मूंगफली डालकर हल्की कुरकुरी होने तक भून लें। इसके बाद राई और जीरा डालें। जब तड़का तैयार हो जाए, तब कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक चलाएं।

अब इसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं। इसके बाद गाजर, शिमला मिर्च और मटर मिलाकर 2 से 3 मिनट तक भूनें। फिर टमाटर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें और टमाटर के नरम होने तक पकने दें। अब उबले हुए सोया चंक्स को सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद भीगा हुआ पोहा डालें और हल्के हाथों से चलाएं ताकि पोहा टूटे नहीं। आखिर में दूध डालकर मिश्रण को धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट तक पकाएं। दूध डालने से पोहा और भी मुलायम व स्वादिष्ट बन जाता है। गैस बंद करने के बाद ऊपर से ताजा हरा धनिया छिड़कें। आपका हेल्दी, हाई-प्रोटीन सोया पोहा तैयार है। इसे दही, हरी चटनी या गर्म चाय के साथ परोसकर स्वाद का आनंद लें।