कौन था खूंखार शाहिद! नूंह पुलिस ने एनकाउंटर में जिसे किया ढेर
हरियाणा : शातिर गौ तस्कर शाहिद उर्फ आडवानी के लिए आज आखिरी सुबह साबित हुई। हरियाणा के नूंह जिले के सिलानी गांव में आज सुबह फिरोजपुर झिरका CS स्टाफ ने वांछित गौ तस्कर शाहिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
शाहिद ने की थी फायरिंग
CS स्टाफ के अधिकारियों को गौ तस्कर के आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने गांव में पहुंचकर घेराबंदी की। जैसे ही टीम ने शाहिद का आता देखा, तो टीम के अधिकारी शाहिद को पकड़ने के लिए पीछा करने लगे। खुद का पीछा करता देख शाहिद ने टीम पर फायरिंग की।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुआ ढेर
टीम के अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए शाहिद पर फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। टीम ने घायल शाहिद को सोहना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल गौ तस्कर शाहिद के शव को सोहना मोर्चरी में रखा गया है।
पुलिस की हिरासत से पहले हुआ था फरार
गौ तस्कर शाहिद खड़खड़ी के तावडू का मूल निवासी था। मुठभेड़ वाली जगह पर फिलहाल थाना प्रबंधक व अन्य अधिकारी मौजूद हैं। बता दें कि स्थिति को देखते हुए सिलानी गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है।
लंबे समय से था वांछित
मृतक गौ तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी का अपराधिक इतिहास काफी पुराना रहा है। वह पुलिस की डायरी में एक शातिर वांछित अपराधी था। पुलिस ने शाहिद पर गौ-तस्करी समेत अन्य कई मामलों में मुकदमे दर्ज किए थे। शाहिद पहले भी एक बार पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था।
सितंबर में भी हुआ था एनकाउंटर
इससे पहले सितंबर 2026 में नूंह क्षेत्र के गांव घासेड़ा के पास फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें क्रास फायरिंग के समय 2 गौ तस्करों के पैर में गोली लगी थी। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दो अन्य आरोपी मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले थे।
यह भी पढ़ें: NCP सांसद ने की PM से मुलाकात... सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए मांगी मदद, जानिए CM ने क्या कहा?