टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, देशवासियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी!

Anurag Kumar Tripathi · 22 नवम्बर 2026
Hardeep Singh Puri

Hardeep Singh Puri: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कहा कि 2026 तक के चार वर्षों में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में केवल सात प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि इसी दौरान अन्य देशों में इनमें 50 से 70 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतें बढ़ने के बावजूद ऐसा संभव हो सका, क्योंकि केंद्र सरकार ने इन दोनों ईंधनों पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) कम कर दिया और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों (PSUs) ने खुद कुछ नुकसान उठा लिया, ताकि उपभोक्ताओं पर बढ़ी हुई लागत का बोझ न पड़े।

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्रीय मंत्री ने दी अहम जानकारी

केंद्रीय मंत्री ने अपने एक संबोधन में कहा, "वैश्विक स्तर पर भारत एक अनोखा उदाहरण है। प्रधानमंत्री की सक्रिय नीति के कारण, केंद्रीय उत्पाद शुल्क (सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी) में तीन बार कटौती की गई है। नवंबर 2021, मई 2022 और 10 मार्च 2026 को। पुरी ने कहा कि अगर हम चार साल की अवधि को देखें, तो दुनिया के अन्य हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 50-70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि भारत में इनमें केवल 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि BPCL, IOCL और HPCL जैसी हमारी तेल विपणन कंपनियों ने एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक की तरह काम किया। उन्होंने भारी नुकसान उठाया और घाटे में रहकर अपना कामकाज चलाया।

पुरी ने LPG की कमी के दावों को भी खारिज कर दिया और इसे विपक्षी दलों द्वारा फैलाई गई अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि देश की तेल कंपनियों ने अपना दैनिक उत्पादन 34,000 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 55,000 मीट्रिक टन कर दिया है।"

क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 120 से अब कच्चा तेल 96 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। अब कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या जल्द पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से इसे लेकर अभी तक किसी प्रकार की अधिकारिक पुष्टि नहीं कई गई है।

हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आती है या फिर एक बार मिडिल ईस्ट में तनाव में बढ़ सकता है।

यह भी पढ़े - दहक उठा ढाका! 9 महीने में ही Tarique Rahman की कुर्सी पर क्यों मंडराया बड़ा संकट? पढ़े रिपोर्ट