'बाप नंबरी तो बेटा 10 नंबरी..' Hafiz Saeed के बेटे तल्हा सईद ने भारत के खिलाफ उगला जहर
Hafiz Saeed: पाकिस्तान से एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान सामने आया है। मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद ने भारत को लेकर जहरीली बयानबाजी की है। जिसने एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।
हाफिज मोहम्मद सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद ने पाकिस्तान के चुनाव में नफरत और कट्टरपंथ का कार्ड खेला है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
Hafiz Saeed के बेटे तल्हा सईद ने उगला जहर
हाफिज सईद के बेटे तल्हा ने अपने भाषण में पाकिस्तान को पूरी मुस्लिम दुनिया का रक्षक बताने की भी कोशिश की। उसने दावा किया कि दुनिया भर के मुसलमान पाकिस्तान की ओर उम्मीद से देखते हैं। उसने कहा, ‘पाकिस्तान मुस्लिम उम्मा का रक्षक है। पाकिस्तान दो पवित्र मस्जिदों का रक्षक है।’
यहां उसका इशारा सऊदी अरब के मक्का और मदीना में स्थित इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थलों की ओर था। अपनी जहरीली तकरीर में तल्हा सईद ने पाकिस्तान को पूरी मुस्लिम दुनिया का अगुवा बताने की कोशिश की।
कौन है हाफिज तल्हा सईद?
पाकिस्तान में खुलेआम भारत विरोधी बयानबाजी पर सवाल हाफिज सईद और उसके नेटवर्क को लेकर भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर आतंकवाद को संरक्षण देने के आरोप लगाता रहा है। ऐसे में उसके बेटे का सार्वजनिक मंचों से भारत विरोधी बयान देना और जिहाद की बात करना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
खास बात यह है कि पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों से जुड़े लोगों का राजनीतिक मंचों पर सक्रिय होना और भारत के खिलाफ बयानबाजी करना कोई नया मामला नहीं है। अब सवाल यह है कि भारत के खिलाफ नफरत फैलाने वाले ऐसे चेहरों पर पाकिस्तान की सरकार क्या कार्रवाई करती है या फिर यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा?
यह भी पढ़े - Pakistan: बलूच लड़ाकों ने तोड़ी पाकिस्तानी आर्मी की कमर, कई सैनिकों की मौत ने उड़ाई मुल्ला मुनीर की नींद