टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

असम में बड़ा ट्रेन हादसा : कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

MADHVI TANWAR · 11 नवम्बर 2026
असम में बड़ा ट्रेन हादसा

गुवाहाटी : असम के कामरूप (मेट्रो) जिले के दिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने एएनआई को फोन पर बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

7 डिब्बे पटरी से ऊतरे

कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे आज सुबह करीब 6:54 बजे दिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमारे वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

लोको पायलट गति को कर रहा था नियंत्रित

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अनुसार, यह घटना तब घटी जब ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को दिगारू रेलवे स्टेशन पर दूसरी ट्रेन को प्राथमिकता देने के लिए लाया जा रहा था। सीपीआरओ ने बताया कि लोको पायलट द्वारा गति को नियंत्रित न कर पाने के कारण लोकोमोटिव पांच डिब्बों सहित पटरी से उतर गया।

राहत और बचाव अभियान शुरू

सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है, साथ ही राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिए गए हैं। महाप्रबंधक और अन्य रेलवे अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।