टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

गुजरात के भरूच में सिनजील फार्मा केम में भीषण रिएक्टर ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

MADHVI TANWAR · 17 अक्टूबर 2026
Bharuch Reactor Blast

सूरत: गुजरात के भरूच में एक फार्मा यूनिट में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट में करीब 5 मजदूरों की मौत हो गई और कई 57 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू भी पाया गया। आस-पास के गांवे के लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था। फिलहाल स्थित समान्य है। 

अचानक फटा रिएक्टर

गुजरात में सूरत जिले के भरूच में स्थित सायखा जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित सिनजील फार्मा यूनिट में शुक्रवार की शाम को उस समय विस्फोट हो गया। ब्लास्ट उस समय हुआ जब हाइड्रोजनीकरण प्रक्रिया चल रही थी और 15 किलोलीटर का एक रिएक्टर फट गया।

मेथिलीन डाइक्लोराइड गैस का हुआ रिसाव

इसके कारण मेथिलीन डाइक्लोराइड गैस का रिसाव शुरू हो गया। जिससे इलाके में घना धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके से इतनी तेज आवाज हुई कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे

दमकलकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वागरा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 57 अन्य वर्कर घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 यह भी पढ़ें: 'देशद्रोहियों को कभी माफ मत करो', प्रकाश राज की 'अच्छा मजाक' टिप्पणी पर क्यों भड़के किरेन रिजिजू?