कट्टरपंथ पर नज़र रखने के लिए सरकार का बड़ा कदम, AI का होगा इस्तेमाल, बनेगा नेशनल मॉनिटरिंग सेंटर
India News: देश में इस समय आर्टिफिशल इंटेलिजेंसी का इस्तेमाल हर क्षेत्र में किया जा रहा है। इसके फायदे हर क्षेत्र में देखने को मिल रहे हैं। अब सरकार कट्टरपंथ पर नजर रखने के लिए इसी एआई को बड़ा हथियार बनाने जा रही है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की 19-20 नवंबर को होने वाली दो दिन की एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस से पहले, सुरक्षा एजेंसियां 5 साल का नेशनल काउंटर-रेडिकलाइजेशन प्रोग्राम तैयार कर रही हैं। जिसमें AI वाला नेशनल मॉनिटरिंग सेंटर, राज्य लेवल पर काउंटर-रेडिकलाइजेशन सेल और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और पुलिस सुपरिटेंडेंट की अगुवाई में डिस्ट्रिक्ट कमेटियां होंगी।
काउंटर-रेडिकलाइजेशन सेल बनाने का प्लान
देश की काउंटर-रेडिकलाइज़ेशन स्ट्रैटेजी में एक बड़े बदलाव के तौर पर भी एआई के इस्तेमाल को देखा जा रहा है। यह फ्रेमवर्क इंटेलिजेंस एजेंसियों, राज्य पुलिस, ज़िला प्रशासन, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइज़ेशन को एक कोऑर्डिनेटेड मैकेनिज़्म के तहत लाएगा। काउंटर रेडिकलाइजेशन पर प्रस्तावित नेशनल स्कीम की डिटेल वाला एक इंटरनल नोट मिला है। जिसमें हर राज्य में एक नेशनल रेडिकलाइजेशन मॉनिटरिंग एंड एनालिसिस सेंटर (NRMAC) और काउंटर-रेडिकलाइजेशन सेल बनाने का प्लान है।
कट्टरपंथ और ऑनलाइन उग्रवादी गतिविधियों पर नजर
भारत में कट्टरपंथ और ऑनलाइन उग्रवादी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और कट्टरपंथी विचारधाराओं के प्रसार का समय रहते पहचान करने के उपद्देश्य से तैयार करने जा रही है। 19 और 20 नवंबर को होने वाले राष्ट्रीय जांच एजेंसी के दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस से पहले सुरक्षा एजेंसियों के स्तर पर काम कर रहा है।
कैसे करेगा AI कट्टरपंथ की पहचान?
अलग-अलग क्षेत्रों में इस समय AI का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में अब सरकार भी इस AI को बड़ा हथियार बनाने जा रही है। बता दें कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सूचनाओं का विश्लेषण करने पर विचार किया जा रहा है। इसके जरिए सोशल मीडिया पर उग्रवाद, हिंसा को बढावा देने वाली सामग्री और संदिग्ध ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़े संकेतों की पहचान करने में आसानी होगी। गृह मंत्रालय पहले भी AI बिग डेटा एनालिटिक्स और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को आतंकवाद विरोधी प्रयासों में उपयोगी बता चुका है।
देश में बनेगा नेशनल रेडिकलाइजेशन मॉनिटरिंग सेंटर
प्रस्तावित योजना में नेशनल रेडिकलाइजेशन मॉनिटरिंग एंड एनालिसिस सेंटर (NRMAC) स्थापित करने की बात कही गई है। यह केंद्र देशभर में कट्टरपंथ से जुड़ी गतिविधियों और उनसे संबंधित सूचनाओं का विश्लेषण करेगा। AI तकनीक की मदद से बड़ी मात्रा में उपलब्ध सूचनाओं का विश्लेषण कर संदिग्ध गतिविधियों और उग्रवादी नेटवर्क से जुड़े संकेतों की पहचान करने में मदद मिलेगी।
हर राज्य में बनेगी काउंटर रेडिकलाइजेशन सेल
योजना के तहत प्रत्येक राज्य में काउंटर रेडिकलाइजेशन सेल स्थापित करने का प्रस्ताव है। इनका काम संबंधित राज्य की सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कट्टरपंथ से जुड़ी चुनौतियों पर काम करना होगा। इसके अलावा जिला स्तर पर भी समितियां बनाई जाएंगी।
DM और SP की अध्यक्षता में बनेंगी जिला समितियां
प्रस्तावित व्यवस्था के तहत जिला स्तर पर समितियों की अध्यक्षता जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) करेंगे। इन समितियों में खुफिया एजेंसियों, जिला प्रशासन, पुलिस, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों को भी शामिल करने की योजना है। इसका उद्देश्य कट्टरपंथ की रोकथाम के लिए विभिन्न संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।
यह भी पढ़ें: 'हमारी डोर अल्लाह के हाथों में लेकिन...', असदुद्दीन ओवैसी ने दिखाए अखिलेश यादव को तेवर