टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे का बजट नए सिरे से पास! चंपारण-शिवहर समेत बिहार के 8 जिलों से रफ्तार भरेंगी गाड़ियां

MADHVI TANWAR · 2 नवम्बर 2026
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे

gorakhpur siliguri expressway: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत का नए सिरे से आकलन किया गया है। अब इसके निर्माण पर कुल 73 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली है।

इसे जल्द ही सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (PPP-AC) के पास भेजा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने समिति की बैठक में इस परियोजना को मंजूरी मिल सकती है। PPP-AC से सहमति मिलने के बाद प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्रीय कैबिनेट के पास भेजा जाएगा।

बैठक में मांगी गई थी विस्तृत रिपोर्ट

पूर्व में हुई पीपीपी-एसी की बैठक में नये सिरे से गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसे नए सिरे से तैयार किया है। संशोधित रिपोर्ट में पूर्व के आकलन से लागत बढ़ गई है। इसमें करीब 45 हजार करोड़ निर्माण पर खर्च होंगे। वहीं, शेष राशि जमीन अधिग्रहण और अन्य मद पर खर्च होगी। इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण जन-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर होना है।

निर्माण पर खर्च होंगे 45 हजार करोड़ रुपये

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे की संशोधित रिपोर्ट में पहले के मुकाबले परियोजना की लागत बढ़ गई है। कुल 73 हजार करोड़ रुपये में से करीब 45 हजार करोड़ रुपये एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। वहीं, बाकी रकम जमीन अधिग्रहण और अन्य संबंधित कार्यों पर खर्च होगी। इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत किया जाना प्रस्तावित है। इससे परियोजना को आगे बढ़ाने में निजी क्षेत्र की भागीदारी भी होगी।

देवरिया होते हुए बिहार में प्रवेश

गोरखपुर के जगदीशपुर से एक्सप्रेस-वे की शुरुआत से होगी और देवरिया होते हुए बिहार में प्रवेश करेगी। एक्सप्रेसवे से चार राज्यों में आवागमन बेहतर होगा। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम शामिल हैं।

जमीन अधिग्रहण शुरू

पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पहले से शुरू कर चुके हैं। पीपीपी-एसी की मंजूरी के बाद इस प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा। मालूम हो कि गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे निर्माण को केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक योजना में शामिल करने की सहमति दे चुका है। इससे उम्मीद है कि केंद्र की ओर से इसके निर्माण की स्वीकृति जल्द ही मिलेगी।

6 लेन करने पर अभी सहमति नहीं

बिहार सरकार ने गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे 4 से बढ़ा 6 लेन करने का अनुरोध किया है।
इससे वाहनों का दबाव बढ़ने पर भी आवागमन सुगम रहेगा। हालांकि, अभी सहमति नहीं मिली है।
इसे एक्सप्रेस-वे के रूप में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचित नहीं किया है।
इसलिए बिहार सरकार ने आग्रह किया है कि इसका विधिवत आदेश शीघ्र जारी किया जाए।

बिहार के 8 जिलों से गुजरेगा

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज से होकर गुजरेगा।

यह भी पढ़ें: 2 नवंबर 2026 पंचांग: कार्तिक कृष्ण पक्ष के हिसाब से अष्टमी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय