टीएनपी न्यूज़
होम / बिजनेस
बिजनेस

नवरात्रि में फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, कीमतों में आई भारी गिरावट!

MADHVI TANWAR · 13 अक्टूबर 2026
सोना चांदी

Gold Silver Price Today : नवरात्रि के तीसरे दिन यानी आज 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार को भारत में सोना और चांदी के ताजा भाव में गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड 1,006 रूपये यानी 0.66 प्रतिशत गिरकर 1,50,670 रूपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा। बीते कारोबार पर नजर डाली जाए तो इसकी कीमत 1,51,499 रूपये रिकॉर्ड की गई। चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। MXC में चांदी की कीमतें 645 रूपये यानी की 0.29 प्रतिशत गिरकर 2,23,280 प्रित किलोग्राम दर्ज की गई है।

सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम)

• 24 कैरेट सोना: ₹1,50,670 प्रति 10 ग्राम (लगभग ₹14,967 प्रति ग्राम)

• 22 कैरेट सोना: ₹1,37,200 प्रति 10 ग्राम (लगभग ₹13,720 प्रति ग्राम)

• 18 कैरेट सोना: ₹1,12,250 प्रति 10 ग्राम

चांदी का रेट

चांदी (999 शुद्धता): ₹2,23,280 प्रति किलोग्राम (लगभग ₹223.28 प्रति ग्राम) यह गिरावट भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विदेशी मुद्रा बाजार में अस्थिरता को कम करने के लिए कई उपायों की घोषणा के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने के कारण हुई है।


रूपये के कारण दिखा असर

सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपये में जोरदार उछाल के बाद यह गिरावट आई है। भारतीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.61 पर खुली और बाद में 95.80 पर कारोबार किया, जो पिछले बंद भाव से 91 पैसे अधिक था। सोने की कीमतों में गिरावट रुपये की मजबूती के साथ-साथ आई है। मजबूत रुपया घरेलू सोने की कीमतों पर दबाव कम कर सकता है, खासकर तब जब डॉलर बाजार में एक महत्वपूर्ण कारक बना हुआ है।

शुक्रवार को रुपया दबाव में था और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.71 पर बंद हुआ। हाल ही में इसने रिकॉर्ड निचले स्तर को भी छुआ था। हालांकि, आरबीआई ने सट्टेबाजी को कम करने और हाजिर बाजार में डॉलर की मांग को घटाने के उद्देश्य से कई उपायों की घोषणा की।

पश्चिम एशिया संकट और सोने की कीमतें

पश्चिम एशिया का व्यापक संकट भी वित्तीय बाजारों के लिए एक महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि बना हुआ है। इसी बीच, वायदा कारोबार में 1.54% की गिरावट के बावजूद ब्रेंट क्रूड 103.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इसलिए सोने की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव को मुद्राओं के उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतों और बाजार में व्याप्त व्यापक अनिश्चितता के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। सोमवार को सोने की दर में एक दिन में 760 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जबकि रुपये की मजबूती और आरबीआई के नवीनतम उपायों ने मुद्रा को अल्पकालिक समर्थन प्रदान किया है।


जानिए 24 कैरेट गोल्ड का क्या है आज दाम?

 दिल्ली: 1,51,180 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई: 1,51,440 रुपये प्रति 10 ग्राम

चेन्नई: 1,51,880 रुपये प्रति 10 ग्राम

कोलकाता: 1,51,240 रुपये प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरु: 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम

हैदराबाद: 1,51,680 रुपये प्रति 10 ग्राम

 

यह भी पढ़ें: पंचांग में तीसरे नवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग! मां चंद्रघंटा की मिलेगी कृपा? जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल