टीएनपी न्यूज़
होम / बिजनेस
बिजनेस

दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी का दाम गिरे धड़ाम: खरीदारों की लगी लॉटरी, जानिए सही कीमत?

MADHVI TANWAR · 5 नवम्बर 2026
दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी का दाम गिरे धड़ाम

gold silver prices fall: धनतेरस और दिवाली से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों की नजर बाजार की कीमतों पर टिकी है। पिछले दिनों दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेज गिरावट देखने को मिली। लेकिन 5 नवंबर 2026 की सुबह बाजार में हल्की तेजी दर्ज की गई। ऐसे में खरीदारी करने से पहले 24 कैरेट, 22 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव जानना जरूरी है।

All India Bullion के 5 नवंबर 2026 को सुबह 5:26 बजे के रेट के मुताबिक, भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,44,781 रूपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,32,619 रूपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 1,90,812 रूपये प्रति किलोग्राम रहा। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले सोने और चांदी में मामूली बढ़त दर्ज की गई। यानी हालिया गिरावट के बाद बाजार में कुछ सुधार देखने को मिला है।

दिल्ली में आज सोने का भाव कितना है?

दिल्ली के 5 नवंबर के शुरुआती रिटेल-मेटल रेफरेंस रेट के अनुसार।

सोने की शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना 1,44,836 रूपये
22 कैरेट सोना 1,32,670 रूपये
18 कैरेट सोना 1,08,627 रूपये

दिल्ली में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव करीब 1,90,838 रूपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

अखिल भारतीय सर्राफा संघ (दिल्ली):24 कैरेट सोना: 1,46,600 रूपये (टैक्स समेत)।

गुडरिटर्न्स के अनुसार:24 कैरेट सोना: 1,42,950 रूपये।

22 कैरेट सोना: 1,31,050 रूपये।
18 कैरेट सोना: 1,07,250 रूपये।

अंतरराष्ट्रीय बाजार: सोना $4,073.90 प्रति औंस रहा।

चांदी का भाव

बुलियंस के अनुसार: चांदी 1,86,610 रूपये प्रति किलोग्राम रही।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX): चांदी का वायदा भाव 1,87,580 रूपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

खुले बाजार/अन्य स्रोत: चांदी करीब 2,00,000 रूपये प्रति किलोग्राम के आसपास रही।


क्यों बदल रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, निवेशकों की मांग और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां जैसे कई कारण होते हैं। त्योहारों के मौसम में घरेलू मांग भी कीमतों को प्रभावित कर सकती है।

धनतेरस से पहले खरीदारी करना कितना सही?

धनतेरस 6 नवंबर और दिवाली 8 नवंबर को है। ऐसे में खरीदारी करने वालों के लिए जरूरी है कि वे केवल बाजार भाव देखकर फैसला न लें। अलग-अलग ज्वेलर्स के रेट, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क की तुलना जरूर करें। सोने के आभूषण खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID की जांच करना भी न भूलें।

यह भी पढ़ें: 5 नवंबर 2026 पंचांग : रमा एकादशी और गोवत्स द्वादशी आज, जानिए जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय