टीएनपी न्यूज़
होम / बिजनेस
बिजनेस

Gold-Silver Price Today: सोना 1,26,560 के पार, चांदी की कीमतों में लौटी चमक

MADHVI TANWAR · 24 नवम्बर 2026
Gold-Silver Price Today
  • 24 नवंबर को सोने की कीमतों में तेजी, 1,26,640 रुपये प्रति 10 ग्राम।

  • 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,087 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

  • 24 नवंबर को चांदी की कीमत 1,54,960 रुपये प्रति किलोग्राम रही।


अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जान लें। क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है।आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,26,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। पिछले उतार-चढ़ाव के बाद चांदी की कीमतों में आई मजबूती से निवेशकों और खरीदारों की नजर एक बार फिर सर्राफा बाजार पर टिक गई है।


आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। देश के खुदरा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.26 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव करीब 1.55 लाख प्रति किलो चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को COMEX पर सोने का भाव 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 3,668.5 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

वहीं, चांदी की कीमत में 0.63 फीसदी की तेजी आई और यह 43.455 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। स्पॉट मार्केट में भी दोनों धातुओं का प्रदर्शन सकारात्मक रहा। सोना करीब 0.4 फीसदी बढ़कर 3,645.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी में 1.2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव 43.55 डॉलर प्रति औंस रहा।

24 और 22 कैरेट सोने का भाव

सोने की कीमतों में तेजी के बीच 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड के भाव पर लोगों की नजर बनी हुई है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल मुख्य रूप से आभूषण बनाने में किया जाता है।

चांदी की कीमतों में भी तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। चांदी की चमक लौटने से निवेशकों के साथ-साथ ज्वेलरी और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ी है।

सोना-चांदी खरीदने से पहले रखें ध्यान

सोने और चांदी के भाव अलग-अलग शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के अनुसार बदल सकते हैं। इसके अलावा गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत GST भी देना होता है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ज्वेलर से ताजा भाव और अंतिम कीमत की जानकारी जरूर लें।

सोने के ताजा भाव 24 नवंबर 2026

सोने की शुद्धता

10 ग्राम का भाव


24 कैरेट 1,26,640

22 कैरेट 1,15,674

18 कैरेट 94,522 (अनुमानित)

 चांदी का भाव

999 शुद्ध चांदी · 1 किलो

1,54,960 1 ग्राम की कीमत करीब ₹155

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम)

दिल्ली 1,26,190 1,15,674

मुंबई 1,26,410 1,15,876

कोलकाता 1,26,240 1,15,720

बेंगलुरु 1,26,510 1,15,968

भारत में 24 और 22 कैरेट सोने का ताजा भाव

Bullion.co.in के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,087 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा चांदी की कीमत 1,54,960 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। ये बाजार में उपलब्ध खुदरा दरें हैं। अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के यहां सोने-चांदी की कीमतों में अंतर हो सकता है।

सोने-चांदी की खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सोना या चांदी खरीदने से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर पता कर लें। स्थानीय बाजार, टैक्स और ज्वेलर्स के अनुसार कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा सोने के गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत GST भी देना पड़ता है। इसलिए खरीदारी करने से पहले ज्वेलर से कुल कीमत और बिल की जानकारी जरूर लें।

 यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पत्र में 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा