टीएनपी न्यूज़
होम / बिजनेस
बिजनेस

Gold Silver Price Today Crash: सोना 2,000 रुपये से ज्यादा सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानें Gold-Silver का भाव

Geeta Sharma · 1 सितम्बर 2026
आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट(AI Photo)

Gold Silver Price Today Crash: देशभर में जहां गैस सिलेंडर, दूध, एटीएफ और ऑटो किराए की बढ़ती कीमतों से आम लोगों का बजट प्रभावित हो रहा है। वहीं सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने थोड़ी राहत जरूर दी है। त्योहारों के सीजन से पहले कीमती धातुओं के दाम में यह कमी ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।

2,045 रुपये सस्ता हुआ सोना

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को सोने की कीमत में 2,045 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 1.31 प्रतिशत टूटकर 1,54,236 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस अनुबंध में करीब 2,680 लॉट का कारोबार हुआ।

जानकारों के मुताबिक, हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख का असर सोने की कीमतों पर देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत दबाव में रही। वैश्विक स्तर पर सोना 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,432.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।

अलग-अलग शहरों में सोने का भाव

दिल्ली: 1,54,236 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई: 1,54,036 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: 1,54,036 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: 1,54,036 रुपये प्रति 10 ग्राम
पटना: 1,54,136 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी भी 1,955 रुपये लुढ़की

चांदी की कीमत में भी मंगलवार को बड़ी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी 1,955 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत टूटकर 2,40,489 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस दौरान चांदी के अनुबंध में 2,004 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी कमजोर रही। वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें:  Instagram AI Profiles: AI Profile वालों के लिए बुरी खबर! Instagram ने बदले नियम

त्योहारों से पहले ग्राहकों को राहत

सोने और चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट ऐसे समय हुई है जब देश में तीज-त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान आभूषणों की मांग आमतौर पर बढ़ जाती है। ऐसे में कीमती धातुओं के दाम में कमी से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, सोने-चांदी के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल, मांग और घरेलू बाजार की स्थिति समेत कई कारकों से प्रभावित होते हैं, इसलिए कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।