टीएनपी न्यूज़
होम / बिजनेस
बिजनेस

सोने के दाम में आज फिर भारी उछाल, चांदी ने भी दिखाई चमक, जानिए क्या है रेट?

MADHVI TANWAR · 9 अक्टूबर 2026
gold and silver rate today

Gold and silver price: आज देश में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से बढ़त देखने को मिली है। 9 अक्टूबर 2026 भारत में सोने और चांदी के ताजा रेट पर ध्यान तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने का औसत भाव (10 ग्राम) 1,49,690 रुपये है। वहीं बात करें चांदी के रेट की तो, 1 किलोग्राम चांदी ₹2,23,600 से ₹2,27,000 के बीच कारोबार कर रही है।बाजार में हाल ही में हुए उतार-चढ़ाव को समझाते हुए बता दें कि पिछले 10 दिनों के दौरान दिल्ली में सोने के दैनिक भावों का विवरण दिया गया है ।

नोएडा में आज सोने और चांदी की कीमतें 24 कैरेट सोने के लिए ₹14,501 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹13,810 प्रति ग्राम और चांदी के लिए लगभग ₹21,700 प्रति 10 ग्राम (या ₹2,17,000 प्रति kg) हैं। बीते कुछ दिनों में मार्किट रेट में तेजी आई है। क्योंकि हाजिर मांग में मजबूती के चलते सट्टेबाजों ने नए ऑर्डर बनाए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) पर

दिसंबर डिलीवरी के लिए पीले धातु का अनुबंध 157 रुपये या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 1,49,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 2,051 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि बाजार में भाग लेने वालों द्वारा नए ऑर्डर लेने से कीमती धातु की कीमतों में वृद्धि हुई। न्यूयॉर्क में सोने के वायदा भाव में 0.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 4,125.13 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट सोना (शुद्ध सोना): 1,50,750 रूपये (लगभग 15,075 रूपये प्रति ग्राम) 22 कैरेट सोना (ज्वेलरी वाला सोना): 1,38,090 रूपये (लगभग 13,809 रूपये प्रति ग्राम) कारोबार में चांदी की कीमतों में 2,361 रुपये की गिरावट आई और यह 2,21,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, क्योंकि प्रतिभागियों ने अपने दांव कम कर दिए।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी के अनुबंध में 2,361 रुपये या 1.06 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 2,21,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, जिसमें 3,097 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि मुख्य रूप से प्रतिभागियों द्वारा की गई बिकवाली का असर चांदी की कीमतों पर पड़ा।

चांदी की कीमतें


1 किलोग्राम चांदी: ₹2,23,600 से ₹2,27,000 के बीच कारोबार कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखी गई है। कल देश में 24 कैरेट गोल्ड 14746 रुपये प्रति ग्राम मिल रहा है, जो 7 अक्टूबर की तुलना में सस्ता बिक रहा है। 

यह भी पढ़ें: 9 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, ग्रहों की चाल से धन लाभ के बनेंगे योग!