सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, आज 12 अक्टूबर को कितना है 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड का भाव?
gold silver price today: 12 अक्टूबर 2026 को भारत और दिल्ली-एनसीआर में सोने और चांदी के ताज़ा रेट इस प्रकार हैं। भारत में सोने और चांदी की कीमतों में 12 अक्तूबर 2026 को वैश्विक स्तर पर तेजी देखी गई है। बीते सप्ताह एमसीएक्स सोने की कीमत में वृद्धि देखी गई है। आज 1,51,420 से 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट सोना) के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में का यह सप्ताह तेजी लेकर आया है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत ने 2,61,457 रुपये प्रति 1 किलोग्राम का उच्चतम स्तर छुआ। चांदी की कीमत में भी भारी वृद्धि देखी गई है।
किन कारणों से बदला रेट
सोने के कीमतों पर असर डालने वाले कारणों में इन्फ्लेशन, मांग, भू-राजनीतिक स्थितियां शामिल हैं। सोने से जुड़े कारोबार के लिए दिल्ली मुख्य केंद्र रहा है। राजधानी में फिजिकल गोल्ड को अधिक पसंद किया जाता है। दिल्ली में इस कीमती मेटल की मांग का बड़ा हिस्सा आयात से पूरा होता है। निवेशकों का एक कमोडिटी के तौर पर सोने में निवेश को लेकर अधिक झुखाव है। इसके बाद ट्रेडिंग एक्सचेंज आते हैं। दिल्ली में सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय भाव पर निर्भर करते हैं। इन भाव पर इन्फ्लेशन, डॉलर जैसी वैश्विक करेंसीज की वैल्यू, सेंट्रल बैंक के गोल्ड रिजर्व और इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव जैसे कारणों का असर होता है।
सोने का भाव (Gold Price Today)
24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम): लगभग 1,51,420 से 1,51,560 रूपये है। वहीं नोएडा/दिल्ली में 24 कैरेट का भाव लगभग 1,50,730 रूपये प्रति 10 ग्राम है।
22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम): लगभग 1,38,950 से 1,39,930 रूपये है। नोएडा में 22 कैरेट का भाव करीब ₹13,819 प्रति ग्राम है
18 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम): लगभग 1,13,570 से 1,13,670 रूपये है।
चांदी का भाव (Silver Price Today)
चांदी (प्रति 1 किलोग्राम): लगभग 2,27,127 से 2,61,000 के बीच (स्थान और सर्राफा बाजार के अनुसार अलग-अलग हो सकती है)
बीते सप्ताह की तुलना में आज दाम मे इजाफा
सोने की कीमतों में बीते सप्ताह लगातार तेजी देखी गई है। आज बाजार ओपन होते ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट सोने का रेट 1.27% बढ़ा है। यानी 1893 रुपये तेजी देखी गई है। सोने का पिछले कारोबार 1,49,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम बीते सप्ताह के मुकाबले तेजी लेकर आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,229.80 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। उधर गुडरिटर्न्स द्वारा जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने के दाम 1,51,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट