टीएनपी न्यूज़
होम / बिजनेस
बिजनेस

Gold Silver Rate India Today: 20 अगस्त को सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, दिल्ली से पटना तक जानें आज का भाव

Rajeev Singh · 20 अगस्त 2026
Gold Silver Rate Today 20 August 2026: 20 अगस्त 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 24 कैरेट सोने…

Gold Silver PriceToday 20 August 2026: आप भी अगर आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो बाजार का ताजा भाव जान लेना जरूरी है। 20 अगस्त 2026 को कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना ऊंचे स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी के भाव पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।

सुबह के कारोबार में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है। वहीं MCX पर सोने का भाव भी 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, चांदी का खुदरा बाजार भाव करीब 2,45,000 रुपये प्रति किलो है।

आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव

बुलियन्स के अनुसार 20 अगस्त को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,191 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,18,793 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

दिल्ली, मुंबई, पटना समेत शहरों में आज सोने का भाव

शहरों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,120 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां 22 कैरेट सोना 1,42,200 रुपये, जबकि 18 कैरेट सोना 1,16,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। नोएडा में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,120 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट के लिए 1,42,200 रुपये और 18 कैरेट के लिए 1,16,380 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां 22 कैरेट सोना 1,42,050 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,16,230 रुपये का है। कोलकाता में भी 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव क्रमशः 1,54,970 रुपये और 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं, जबकि 18 कैरेट का भाव 1,16,960 रुपये है।

पटना में आज सोने का भाव

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां 22 कैरेट सोना 1,42,100 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,16,280 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, कानपुर और गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,120 रुपये, 22 कैरेट का 1,42,200 रुपये और 18 कैरेट का 1,16,380 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में आज सोने का भाव

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,42,050 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,19,850 रुपये है। वहीं जयपुर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 1,55,120 रुपये, 22 कैरेट 1,42,200 रुपये और 18 कैरेट 1,16,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

गुजरात आज सोने का भाव

अहमदाबाद, इंदौर, वडोदरा और सूरत में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन शहरों में 22 कैरेट सोना 1,42,100 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,16,280 रुपये के आसपास है। वहीं पुणे, नागपुर, बेंगलुरु और रायपुर में 24 कैरेट सोना 1,54,970 रुपये, 22 कैरेट 1,42,050 रुपये और 18 कैरेट 1,16,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज चांदी का क्या है भाव?

सोने के साथ चांदी की कीमत पर भी बाजार की नजर है। 20 अगस्त को चांदी का खुदरा भाव करीब 2,45,000 रुपये प्रति किलो बताया गया है। यानी एक ग्राम चांदी की कीमत करीब 244.90 रुपये बैठती है। पिछले दिन के मुकाबले इसमें मामूली बदलाव देखा गया है। आपके शहर के हिसाब से चांदी की कीमत में अंतर हो सकता है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम और जयपुर जैसे कई शहरों में एक किलो चांदी का भाव करीब 2,45,000 रुपये बताया गया है, जबकि चेन्नई, भुवनेश्वर और हैदराबाद में यह करीब 2,50,000 रुपये तक पहुंचा हुआ है।

क्यों बदल रहे हैं सोने और चांदी के भाव?

कीमती धातुओं के बाजार पर इस समय वैश्विक ब्याज दरों, डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमत और भू-राजनीतिक तनाव जैसे कई कारकों का असर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 अगस्त को सोना जून की शुरुआत के बाद के ऊंचे स्तरों के करीब बना रहा। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी और डॉलर पर दबाव ने भी सोने को सहारा दिया।

Written By: Shivashakti Narayan Singh