टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

CM के बयान पर गहलोत का हमला, बोले- व्यक्तित्व को पहुंची स्थायी क्षति

Ajit Kumar Singh · 7 नवम्बर 2026
ashok gehlot
जोधपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयानों पर पलटवार करते हुए यह टिप्पणी की है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री के बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से उनके व्यक्तित्व को स्थायी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि मैंने पीड़ा शब्द का इसलिए इस्तेमाल किया क्योंकि इनके साथ मेरे संबंध थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए इसे सार्वजनिक जीवन की गरिमा से जुड़ा मुद्दा बताया।

कभी भी किसी मुख्यमंत्री को इस स्तर पर नहीं जाना चाहिए 

इसे लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री के बीच जो संबंध होते हैं वही संबंध हमारे बीच थे। उन्होंने कहा कि कभी भी किसी मुख्यमंत्री को इस स्तर पर नहीं जाना चाहिए। इस स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि 'मैंने कहा कि तथ्य बताओ या माफी मांगो।' उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अशोक गहलोत मेरे आरोपों से तिलमिला गए। इसलिए मुझे कहना पड़ा कि मैं नहीं तिलमिलाया आप तिलमिला गए हैं हमारे आरोपों से, क्योंकि आपके परिवार का नाम आ रहा है।

मुख्यमंत्री के अमर्यादित भाषा से व्यक्तित्व को स्थायी क्षति पहुंची है

इस संदर्भ में अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जो बयान दिए और जिस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया, उससे उनके व्यक्तित्व को स्थायी क्षति पहुंची है और उन्होंने अनपेक्षित रूप से अपनी सीमाएं लांघ दी हैं। यह जुबानी जंग तब शुरू हुई जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में बीजेपी के 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता भगाओ' अभियान के तहत एक जनसभा में अशोक गहलोत पर निशाना साधा था। मुख्यमंत्री शर्मा ने गहलोत पर राजनीति में आने से पहले खाद और बीज के व्यापार में गड़बड़ी, किसानों को लूटने और पिछले कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार व पेपर लीक माफिया से जुड़े होने के गंभीर आरोप लगाए थे। ये भी पढ़ें-तेल भंडार हादसे पर मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सख्त, घायलों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश