गौतम गंभीर ने लुटाया पत्नी पर प्यार! सोशल मीडिया पर शेयर की नताशा की तस्वीर, कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान
Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने पत्नी नताशा जैन के साथ एक दिल छू लेने वाली पोस्ट को शेयर किया है। गंभीर ने पत्नी के साथ तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा ‘हम 15।’ गंभीर इस समय न्यूजीलैंड में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ हैं।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में, भारत ने शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है और सीरीज अपने नाम कर ली है। टी20आई सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे और इसके कारण गंभीर का नवंबर से पहले भारत आना काफी मुश्किल है, क्योंकि ये सीरीज टीम इंडिया के लिहाज से काफी अहम हैं।
कैप्शन में लिखा हम 15- गंभीर
गौतम गंभीर और नताशा जैन की शादी को बुधवार को 15 साल पूरे हो गए हैं। अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाते हुए गौतम गंभीर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर को शेयर किया और इसके कैप्शन में "हम 15’’ लिखा था।
View this post on InstagramA post shared by Gautam Gambhir (@gautamgambhir55)
तस्वीर में गंभीर और नताशा आउटफिट मैचिंग कर रहे हैं और दोनों ने ब्लैक पहना हुआ है। वहीं, नताशा सौफे पर बैठी हैं तो गंभीर उनके पीछे खड़े हैं। दोनों की यह तस्वीर प्रशसंकों को काफी पसंद आ रही है।
2011 में लिए थे 7 फेरे
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और नताशा जैन की शादी 28 अक्टूबर 2011 को हुई थी। दोनों के परिवार एक-दूसरे को 30 साल से जानते थे और गंभीर-नताशा 2 साल तक एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे। 2010 में दोनों की सगाई हुई और 2011 में दोनों ने सात फेरे लिए।
View this post on InstagramA post shared by Natasha Gambhir (@natashagauti)
हालांकि, गंभीर ने शादी को लेकर शर्त रखी थी कि वे 2011 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने और जीतने के बाद ही शादी करेंगे। भारत के 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने यह वादा निभाया। आज यह कपल दो बेटियों के माता-पिता हैं।
ये भी पढ़ें- अभिषेक का शतक ईशान पर पड़ा भारी, पहले पर पहुंचे शर्मा, ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग