राज्य
BJP-SAD गठबंधन को गौरव भाटिया ने बताया ऐतिहासिक, कहा- पंजाब को नशा-मुक्त बनाने की दिशा में अहम
Ajit Kumar Singh · 24 नवम्बर 2026
BJP SAD alliance
कोलकाता: पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है। छह साल बाद दोनों दलों के फिर से साथ आने पर बीजेपी ने इसे पंजाब की राजनीति के लिए ऐतिहासिक एक फैसला बताया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इस गठबंधन का स्वागत करते हुए इसे पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के संकल्प की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।
गठबंधन पंजाब के विकास, खुशहाली और बेहतर भविष्य के लिए अहम
इस संदर्भ में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि BJP और अकाली दल का गठबंधन पंजाब के विकास, खुशहाली और बेहतर भविष्य के लिए अहम साबित होगा। उन्होंने गठबंधन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर राज्य के हित में काम करेंगी। भाटिया ने कहा कि, "यह सचमुच एक ऐतिहासिक गठबंधन है, जिसका पंजाब के लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। पंजाब में NDA की सरकार बनेगी। यह राज्य को नशा-मुक्त बनाने के हमारे इरादे की ओर एक मज़बूत कदम है। हम सभी पंजाब का विकास चाहते हैं।
पंजाब को 31 दिसंबर 2029 तक नशा-मुक्त बनाने का लक्ष्य
दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मंगलवार, 24 नवंबर को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में BJP और अकाली दल के गठबंधन की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि दोनों दल 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने पंजाब को 31 दिसंबर 2029 तक नशा-मुक्त बनाने का लक्ष्य भी रखा। इसके अलावा किसानों की समस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार और हिंदू-सिख भाईचारे को मजबूत करना गठबंधन के प्रमुख एजेंडे में शामिल बताया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- BJP-SAD अलायंस पर कांग्रेस का हमला, राज कुमार वेरका बोले- 'गठबंधन जरूरत है, पसंद नहीं'