पंजाब में ड्रग्स के मुद्दे पर BJP का वार- गौरव भाटिया बोले- शुरू होगी नशा-मुक्ति यात्रा
Drug Free Punjab: पंजाब में चारों तरफ युवाओं को नशे ने अपनी गिरफ्त में ले रखा है। सुबह से शाम पंजाब की सड़कों पर देश का भविष्य नशा करने में लगा हुआ है। इसे लेकर जहां पंजाब की सरकार सवालिया घेरे में खड़ी है। तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी देश के भविष्य को अंधेरे में जाने से बचाने की कवायत कर रही है। इसके अंतर्गत बीजेपी के तमाम नेता पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए कई कार्य कर चुके हैं बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब को नशा मुक्त कराने का संकल्प लिया है।
#WATCH दिल्ली :भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "....भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया है कि पंजाब को नशा-मुक्त करना है। हम सभी ने देखा कि किस तरह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब की धरती पर नशा-मुक्ति यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा पंजाब की सभी 117 विधानसभा… pic.twitter.com/UqF5qJ44hN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2026
पंजाब की 117 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी नशा-मुक्ति यात्रा
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब को नशा-मुक्त करने का संकल्प लिया है। हम सभी ने देखा किस तरह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब की धरती पर नशा-मुक्ति यात्रा का शुभारंभ किया। पंजाब को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराने के लिए यह यात्रा पंजाब की सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा सुनिश्चित करेगी कि पंजाब की धरती से ‘सूर्य अस्त, भगवंत चिट्टा मस्त’ इसको उखाड़कर फेंका जाए। जिससे देश का भविष्य अंधकार में नहीं जाए।
गौरव भाटिया ने जग्गा सिंह से किया अमानवीय व्यवहार
गौरव भाटिया बोले कि हमारे भाई जग्गा सिंह ने जब पंजाब में नशे और ड्रग्स का मुद्दा उठाया तो भगवंत सरकार ने इन पर कार्रवाई कर दी, इन्हें धमकाया और मारा-पीटा गया। इसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि सूर्य अस्त, भगवंत चिट्टा मस्त, उनके गृह जिले संगरुर में शिकायत की थी कि यहां नशे और ड्रग्स का व्यापार होता है। इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन कार्रवाई करने के बजाए उल्टा ड्रग्स माफिया का साथ दिया गया और जग्गा सिंह के खिलाप कार्रवाई की गई। इन्हें प्रताड़ित किया गया, मारा-पीटा गया।
यह भी पढ़ें- भारतीय एयरफोर्स दिखाएगा आसमान में ताकत, 'तरंग शक्ति 2026' में शामिल होंगे कई देश