Gadi Eisenkot: इस दिन मिलेगा इजरायल को नया प्रधानमंत्री! क्या समाप्त हो गया वेंजामिन नेतन्याहू का राजनीति करियर?
Gadi Eisenkot: इजरायल में चुनावी नतीजों के बाद स्थिति धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है। वेंजामिन नेतन्याहू पर अब सियासी संकट मंडराने लगा है। दरअसल नेतन्याहू की पार्टी और उनके गठबंधन को महज 53 सीटें ही मिली थी। और गादी आइजनकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिली थी। शुरू से यह माना जा रहा है था कि सरकार बनाने में अरब पार्टियां गेमचेंजर साबित हो सकती है।
अब धीरे-धीरे स्थिति साफ होती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक आइजनकोट को अरब पार्टियों समर्थन दे रही है। जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है कि क्या अब नेतन्याहू का राजनीति करियर समाप्त होने वाला है?
Gadi Eisenkot बनेंगे इजरायल के नए प्रधानमंत्री
गादी आइजनकोट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "राष्ट्रपति आवास पर हुई बातचीत से एक स्पष्ट तस्वीर सामने आई है, जिसमें किसी भी तरह के संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है। नेसेट (संसद) के सदस्यों का स्पष्ट बहुमत बदलाव का और प्रधानमंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल का समर्थन करता है।
इसके विपरीत, नेसेट के केवल 46 सदस्य बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यकाल को जारी रखने का समर्थन करते हैं। असल में, नेसेट के 74 सदस्यों ने नेतन्याहू के कार्यकाल को जारी रखने के पक्ष में अपना विश्वास नहीं जताया है।
यह जनता का फैसला है, यह मतदाताओं की इच्छा है—इसी के लिए हमें चुनावों में जनादेश मिला था"। हालांकि अभी तारीख को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं कई गई है, लेकिन माना जा रहा है 11 नवंबर के आसपास नए प्रधानमंत्री शपथ ले सकते है।
इजरायल-ईरान युद्ध पर क्या होगा असर
इजरायल के प्रधानमंत्री को लेकर धीरे-धीरे स्थिति साफ होती जा रही है। नेतन्याहू पीएम की कुर्सी से दूर जाते दिख रहे है। अब सवाल यह है कि इजरायल-ईरान युद्ध का क्या होगा? यह युद्ध जारी रहेगा या प्रधानमंत्री बदलने के बाद युद्ध समाप्त हो जाएगा। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि एक तरफ नेतन्याहू को बहुमत नहीं मिला है तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका भी मिडटर्म चुनाव हार गए है। मालूम हो कि दोनों ही देश ईरान के खिलाफ युद्ध में थे।
दूसरी तरफ अब ईरान ने एक बार अमेरिका को 7 शर्तें भेजी है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मिडिल ईस्ट में शांति बनती है या फिर अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के खिलाफ कोई नई साजिश रचते है।
यह भी पढ़े - Guyana: भारत में नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, ये देश देगा कच्चा तेल