टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

इजरायल में सत्ता का नया चेहरा, भारत की दोस्ती पर नहीं पड़ेगा असर? Gadi Eisenkot को लेकर चर्चा तेज!

Anurag Kumar Tripathi · 10 नवम्बर 2026
Gadi Eisenkot

Gadi Eisenkot: इजरायल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के सामने अब उनके प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजनकोट (Gadi Eisenkot) की चुनौती है। 27 अक्टूबर 2026 को हुए चुनाव में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला।

इसके बाद राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने 8 नवंबर को आइजनकोट को नई सरकार बनाने का पहला मौका दिया है। इस घटनाक्रम के बाद इजरायल की राजनीति के साथ-साथ भारत और इजरायल के संबंधों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Gadi Eisenkot को कैसे मिला सरकार बनाने का मौका?

इजरायल में 120 सदस्यीय संसद यानी नेसेट में सरकार बनाने के लिए 61 सांसदों का समर्थन जरूरी है। चुनाव के बाद नेतन्याहू और आइजनकोट, दोनों ही इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति के साथ हुई राजनीतिक दलों की सलाह-मशविरा प्रक्रिया में 67 सांसदों ने आइजनकोट को सरकार बनाने का मौका देने की सिफारिश की, जबकि 46 सांसदों ने नेतन्याहू का समर्थन किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने आइजनकोट को सरकार बनाने का औपचारिक जिम्मा सौंपा।

आइजनकोट को सरकार बनाने के लिए 28 दिन का समय मिला है। जरूरत पड़ने पर उन्हें 14 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया जा सकता है। हालांकि, सरकार बनाने का मौका मिलना प्रधानमंत्री बनना तय होने के बराबर नहीं है। माना जा रहा है कि नेतन्याहू की सियासी सफर होने वाला है और इजरायल को नया प्रधानमंत्री मिल सकता है। 

भारत-इजरायल रिश्तों पर क्या होगा असर?

इजरायल में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना के बीच भारत के साथ उसके रणनीतिक संबंधों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। भारत और इजरायल के बीच रक्षा, सुरक्षा, कृषि, तकनीक और व्यापार जैसे क्षेत्रों में लंबे समय से सहयोग है।

ऐसे में इजरायल में प्रधानमंत्री का चेहरा बदलने पर भी दोनों देशों के संस्थागत और रणनीतिक संबंध महत्वपूर्ण बने रह सकते हैं। हालांकि, गादी आइजनकोट के नेतृत्व में भारत के प्रति विदेश नीति का रुख क्या होगा, इस पर अभी कोई स्पष्ट आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े - बम धमाके से गूंजा पूरा बांग्लादेश! Sheikh Hasina के आने से पहले पड़ोसी मुल्क में मचा भारी बवाल, पढ़े पूरी रिपोर्ट