टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

France Protest के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जानें सबकुछ

Anurag Kumar Tripathi · 22 अक्टूबर 2026
France Protest

France Protest: फ्रांस में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच भारत सरकार भी पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है। दरअसल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब फ्रांस में स्थित भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अमेरिका ने अपने उच्चायुक्त तक को वापस बुला लिया है, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है कि क्या फ्रांस में आने वाले दिनों में कुछ बड़ा होने जा रहा है? आइए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

France Protest के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

भारतीय दूतावास ने फ्रांस में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, फ्रांस में मौजूद भारतीय नागरिकों और फ्रांस की यात्रा करने वालों के लिए परामर्श, फ्रांस में हाल के घटनाक्रमों और कुछ इलाकों में लगाए गए कर्फ्यू को देखते हुए, कृपया सतर्क रहें और पूरी सावधानी बरतें। कृपया बड़ी भीड़-भाड़ वाली जगहों और उन स्थानों पर जाने से बचें जहां विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।

Advisory for Indian Nationals in France and Those Travelling to France In view of the recent developments and localised curfews imposed in France, please remain vigilant and exercise due caution. Please avoid large gatherings and crowded places where protests are taking place, and follow the instructions and advisories issued by the local French authorities. Please also stay informed through local news, follow official updates (https://t.co/mmCApj3WkV) and check for public transport disruptions (https://t.co/iyq6LLm83T). In case of any emergency, Indian nationals can contact: Embassy of India, Paris: +33 6 48 34 00 63 | cons.paris@mea.gov.in Consulate General of India, Marseille: +33 7 43 16 25 59| cgo.marseille@mea.gov.in @PMOIndia @MEAIndia @IndianDiplomacy @CGIMarseille @PIB_India @mygovindia

— India in France (@IndiaembFrance) October 21, 2026

साथ ही, स्थानीय फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों और परामर्शों का पालन करें। कृपया स्थानीय समाचारों के माध्यम से जानकारी रखें, आधिकारिक अपडेट (https://gouvernement.fr) पर नज़र रखें और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में किसी भी तरह की रुकावट (https://ratp.fr) के बारे में जांच करते रहें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में, भारतीय नागरिक निम्नलिखित से संपर्क कर सकते हैं।

भारतीय दूतावास, पेरिस: +33 6 48 34 00 63, cons.paris@mea.gov.in, भारत का महावाणिज्य दूतावास, मार्सिले: +33 7 43 16 25 59 | cgo.marseille@mea.gov.in

फ्रांस में हिंसा की असली वजह क्या?

फ्रांस में बढ़ती महंगाई और स्कूलों की खराब स्थिति को लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर है। हालांकि इस दौरान उग्र प्रदर्शन भी देखने को मिला। दुकानों को लूटा जा रहा है, तोड़फोड़ की जारी है। महंगाई और सरकारी सुविधाओं में कमी के खिलाफ 17 अक्टूबर को 8 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे थे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 18 अक्टूबर को कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों की चिंताओं को सुनेगी, लेकिन हिंसा करने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।