टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

इजरायल रूट पर Flydubai की सभी उड़ानें रद्द, हाईजैक सिग्नल बना वजह

MADHVI TANWAR · 1 अक्टूबर 2026
Flydubai ने इजरायल रूट की सभी उड़ानें की रद्द

Flydubai की फ्लाइट संख्या FZ 1073 में हाईजैक सिग्नल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इसके बाद Flydubai ने अपनी दुबई से तेल अवीव जाने वाली इजरायल रूट की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। बीते दिन आसमान में आज उडान के दौरान कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई के कारण सऊदी अरब में लैंड कराया गया। फिलहाल घटना की जांच जारी रहने तक Flydubai ने इजराइल की सभी उड़ाने अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। कंपनी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को फिर से बहाल करने का फैसला लिया जाएगा।

आने-जाने वाली फ्लाइट को रोका

35,000 फीट की ऊंचाई पर, आंखों में खून और शरीर में चाकू धंसा होने के बावजूद, उन्होंने कॉकपिट में एक इस्लामिक जिहादी का मुकाबला किया और 180 इजरायली लोगों की जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मक्कड़ के जज्बे को सभी लोग सलाम कर रहे हैं। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जाने वाली Flydubai की सभी उड़ाने रद्द कर दी हैं। यह फैसला सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।

एयरलाइन ने जानकारी की साझा

एयरलाइन ने स्थिति को लेकर जानकारी साझा की है। दरअसल 30 सितंबर को फ्लाइट FZ1073 से जुड़े मामले के बाद यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से आने-जाने वाली फ्लाइट को रोका गया है। एयरलाइन अधिकारियों का कहना है कि यह एक टेंपररी सस्पेंशन है। इसमे संबंधित अधिकारियों को अपना काम जारी रखने और हादसे से जुड़े सभी सबूतों को इक्ट्ठा करने में बड़ी मदद मिलेगी।

सुरक्षा मानकों के लिहाज से लिया फैसला

एयरलाइन ने यात्रियों, क्रू और अपनी उड़ानों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता बताया है। Flydubai ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और तेल अवीव के बेन गुरियन एयपोर्ट के बीच हर रोज 9 से 10 फ्लाइट उड़ान भरती हैं। कंपनी का कहना है कि फिलहाल जो घटना हुई है, उसके हिसाब से एयर नेटवर्क में सुरक्षा के तय मानकों को बनाए रखने के लिए संबंधित एजेंसियों को रेगुलेटर्स और एयरपोर्ट अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। कंपनी ने कहा है जैसे ही जानकारी सामने आएगी उड़ानों पर लगाई गई रोक को हटा दिया जाएगा।


यह भी पढ़ें: दिल्ली जिमखाना कल्ब विवाद: नई याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने उठाए सवाल