टीएनपी न्यूज़
होम / मनोरंजन
मनोरंजन

दिवाली पर घर में आग लगने की अफवाह पर भड़कीं फिल्ममेकर फराह खान! कही ये बात

Geeta Sharma · 9 नवम्बर 2026
दिवाली पर घर में आग लगने की अफवाह पर भड़कीं फिल्ममेकर फराह खान!

Farah Khan House Fire News: दिवाली के मौके पर बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली खबर वायरल हो गई।

दावा किया गया कि मुंबई स्थित उनके अपार्टमेंट की बिल्डिंग में आग लग गई है। हालांकि, यह खबर पूरी तरह फर्जी निकली।

 

फराह खान ने खुद सामने आकर इस गलत जानकारी का खंडन किया और भ्रामक खबरें फैलाने वाले सोशल मीडिया पेज को जमकर फटकार लगाई।

फराह खान की बिल्डिंग में आग लगने की खबर निकली झूठी

दरअसल, दिवाली वाले दिन एक सोशल मीडिया पेज पर एक बिल्डिंग में आग लगने का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के साथ फराह खान की तस्वीर लगाकर दावा किया गया कि उनके अपार्टमेंट में आग लग गई है। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल होने लगा और लोग इस खबर को सच मानने लगे।

जब फराह खान की नजर इस पोस्ट पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे रीशेयर किया। साथ ही उन्होंने साफ किया कि वीडियो में दिखाई गई बिल्डिंग उनकी नहीं है, बल्कि एक निर्माणाधीन इमारत है।

गलत खबर फैलाने वालों पर भड़कीं फराह

फराह खान ने सोशल मीडिया पेज को फटकार लगाते हुए लिखा, ऑनलाइन पोर्टल्स, कृपया जिम्मेदार बनें। यह एक निर्माणाधीन बिल्डिंग है। क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं हो सकता। 

फराह के इस रिएक्शन से साफ है कि वह बिना पुष्टि के ऐसी संवेदनशील खबरें फैलाने से नाराज हैं। बता दें कि फराह खान मुंबई के लोखंडवाला स्थित ओबेरॉय स्काई हाइट्स में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

कुक दिलीप के साथ वायरल वीडियो पर भी दी थी सफाई

इससे पहले फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में थीं। वीडियो में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस होती दिखाई दी थी। दिलीप कहते नजर आए, मैंने कितनी बार आपको बोला है। इस पर फराह जवाब देती हैं, तू मुझे समझाएगा?

वीडियो वायरल होने के बाद फराह ने इंस्टाग्राम पर लोगों से अपील की थी कि वे उनकी और दिलीप की निजता का सम्मान करें और बिना पूरी बात जाने कोई निष्कर्ष न निकालें।

यूट्यूब व्लॉग्स से भी बटोरती हैं सुर्खियां

फराह खान अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह बॉलीवुड सितारों के घर जाकर उनके साथ बातचीत करती हैं और उनकी लाइफस्टाइल की झलक दिखाती हैं।

उनके व्लॉग्स में कुक दिलीप के साथ होने वाली मजेदार नोकझोंक भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। साल 2024 में शुरू हुई उनकी कुकिंग सीरीज को भी फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

ये भी पढ़ें: एक थार और 24 रिश्तेदारों का तांडव! शोरूम में कस्टमर ने जमकर सुनाई खरी-खोटी!